फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth will work in collaboration with five institutions including Ramnagar Industrial Association

Varanasi News: रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सहित पांच संस्थाओं संग मिलकर काम करेगा काशी विद्यापीठ

Wed, 21 Jan 2026 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth will work in collaboration with five institutions including Ramnagar Industrial Association
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग और रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सहित एमएसएमई की पांच संस्थाओं के साथ एमओयू हुआ है। अकादमिक–इंडस्ट्री सहयोग की दिशा में हुए एमओयू के तहत छात्रों को इंटर्नशिप, शैक्षिक भ्रमण, परामर्श सेवाओं सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कुलपति ने कहा कि एनईपी 2020 बहुविषयक शिक्षा, कौशल आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देती है। उद्योगों के साथ ऐसे एमओयू छात्रों को वास्तविक कार्य अनुभव, समस्या-समाधान कौशल, उद्यमशीलता की समझ विकसित करने में सहायक होंगे। इस तरह के सहयोग से छात्र इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट कार्य, लाइव केस स्टडी और इंडस्ट्री इंटरेक्शन जैसे अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता, धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान वित्त अधिकारी प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, प्रो संजय,डीएस मिश्रा, सुनील कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed