फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth will be the new place for preparing for competitive exams

Varanasi News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का नया ठौर होगा काशी विद्यापीठ

Tue, 04 Jul 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth will be the new place for preparing for competitive exams
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत खुलेगा जिले का दूसरा कोचिंग संस्थान, 15 जुलाई से शुरू होगा सत्र
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में दूसरा कोचिंग संस्थान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर के समाज विज्ञान संकाय में खोला जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सोमवार को परिसर का निरीक्षण किया। यहां एक साथ 100 बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे।
समाज कल्याण विभाग और कॉलेज प्रशासन से बातचीत अंतिम चरण में है। 15 जुलाई से विद्यापीठ परिसर में कक्षाएं शुरू की जाएंगी। संत रविदास आईएएस-पीसीएस प्रशिक्षण संस्थान की एक शाखा बड़ा लालपुर में है। यहां 100 बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इस संस्थान में सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। 100-100 बच्चों के दो बैच अब तक पासआउट हो चुके हैं। 20 बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी हासिल की है। संस्थान में आए दिन जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी क्लास लेने जाते हैं। एडीएम प्रोटोकॉल बच्चू सिंह और सीडीओ हिमांशु नागपाल ने सर्वाधिक क्लास ली है। कमिश्नर कौशल राज शर्मा भी बच्चों को पढ़ाने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

रहने-खाने की रहती है व्यवस्था
अभ्युदय योजना के तहत तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को रहने और खाने की व्यवस्था भी दी जाती है। यह व्यवस्थाएं भी शिक्षा की तरह निशुल्क हैं। इस योजना के तहत मंडल स्तर पर छात्रों को सिलेबस और प्रश्नावली भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परीक्षाओं के लिए चलेगी कोचिंग
अभ्युदय योजना के तहत आठ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग की कक्षाएं चलेंगी। यूपीएससी (सिविल सेवा), नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, टीजीटी-पीजीटी के अलावा इस बार तीन अन्य एसएससी, बैंकिंग व यूपीएसएसएससी के लिए भी कोचिंग चलेगी।

नीट-जेईई और यूपीपीएससी में हुआ चयन
2022-23 में नीट में अनित मौर्य, जेईई में अर्जुन वार्ष्णेय ने सफलता प्राप्त की। यूपीपीएससी में रवि कुमार, अजित सरोज, करण कुमार और अविनाश कुमार ने सफलता हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed