{"_id":"65abc3f3354c313b1b04ec9e","slug":"kashi-vidyapeeth-students-protest-regarding-practical-fees-and-attendance-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर दिया धरना, प्रैक्टिकल फीस और अटेंडेंस को लेकर किया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर दिया धरना, प्रैक्टिकल फीस और अटेंडेंस को लेकर किया सवाल
Sat, 20 Jan 2024 06:30 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:30 PM IST
सार
छात्रों ने कक्षाओं में कम उपस्थिति और प्रैक्टिकल फीस को लेकर कक्षाओं को बंद कराकर प्रशासनिक भवन पर धरना दिया। उनकी मांग थी कि विश्वविद्यालय प्रशासन को सेमेस्टर परीक्षा संबंधी कमियों को दूर कराने की दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कक्षाओं में कम उपस्थिति और प्रैक्टिकल फीस पर सवाल खड़ा किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्र हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध में कक्षाओं को बंद कराकर प्रशासनिक भवन पर धरना दिया। उनकी मांग थी कि विश्वविद्यालय प्रशासन को सेमेस्टर परीक्षा संबंधी कमियों को दूर कराने की दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन पर धरनारत छात्रों में रितिक सिंह, करन पटेल, विशाल, विश्वास ने बताया कि विश्वविद्यालय में चलने वाले स्नातक, स्नातकोत्तर के कई पाठयक्रम में अधिकांश विद्यार्थियों की कम उपस्थिति दिखाकर अनुपस्थित कर दिया गया है। इससे बहुत से छात्र फेल भी हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बीएससी तृतीय सेमेस्टर में प्रैक्टिकल न होने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस जमा करा लिया है। इसके अलावा सेमेस्टर परीक्षा का जो परिणाम जारी हुआ है, उसमें भी कई तरह की गड़बड़ियां है, इससे छात्र परेशान हैं। साथ ही कई बार आवाज उठाने के बाद भी अब तक दूसरे सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम न हीं जारी किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कुलसचिव ने परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों को नियमानुसार दूर कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर छात्र धरने से उठे।