फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth Student union election on April 19 ten thousand voters will choose their leader in 18 booths

काशी विद्यापीठ: 19 अप्रैल को छात्रसंघ चुनाव, 18 बूथों पर दस हजार मतदाता चुनेंगे अपना नेता

Sat, 16 Apr 2022 03:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 03:41 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में  चार प्रमुख पदों पर 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान की तारीख घोषित होने के बाद से सरगर्मी तेज हो गई है। 
 

विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth Student union election on April 19 ten thousand voters will choose their leader in 18 booths
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव 19 अप्रैल को घोषित होने के बाद से सरगर्मी तेज हो गई है। मानविकी संकाय में बनाए जा रहे 18 बूथों पर लगभग 10 हजार मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। शाम तक परिणाम भी जारी हो जाएंगे। छात्रसंघ के चार व संकाय प्रतिनिधि के पदों पर 24 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि ओएमआर पर आधारित मतपत्र में छात्रों को गोला भरना होगा। नोटा का भी विकल्प मिलेगा। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा तथा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। चार प्रमुख पदों पर 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पदों पर चार-चार तथा महामंत्री पर दो प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा पांच संकाय प्रतिनिधि के लिए दस प्रत्याशी भी मैदान में हैं। समाज कार्य प्रतिनिधि पर शिवम पांडेय व विधि संकाय प्रतिनिधि लोरिक यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि 19 अप्रैल को इसकी घोषणा होगी। ऐसे में चार संकाय प्रतिनिधि के आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी 19 अप्रैल को ही होगा। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अवकाश के बावजूद पुलिस फोर्स तैनात की गई है। छात्रनेता अब सोशल मीडिया व घर-घर जाकर छात्र-छात्राओं से वोट मांग रहे हैं। 

ये प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष - प्रियेशु , गणेश राय, शशि प्रकाश चंदन व नीरज कुमार पांडेय।
उपाध्यक्ष - रवींद्र कुमार सिंह, शिवजनक गुप्ता, संजय यादव व कलीमुद्दीन।
महामंत्री - अभिषेक सोनकर व प्रभु पटेल।
पुस्तकालय मंत्री - सोनाली पटेल, मिलन मोदनवाल, शुभम कुमार पाल व दीपक कुमार।
 

नामांकन के चार माह बाद होगा मतदान 

14 दिसंबर 2021 को अधिसूचना जारी की गई थी। 17 दिसंबर को नामांकन व 24 दिसंबर 2021 को मतदान होना था। ऑनलाइन नामांकन भी विद्यापीठ ने करा लिया था। वैध-अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर 20 दिसंबर 2021 की शाम अगले आदेश तक के लिए चुनाव स्थगित करना पड़ा।

छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रत्याशी शशि प्रकाश चंदन ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी थी। उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन की स्वीकृति से चुनाव की तिथि घोषित करने का निर्देश दिया था। इस प्रकार नामांकन के चार माह बाद विद्यापीठ प्रशासन मतदान करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed