{"_id":"605380f72862f63a1211d52d","slug":"kashi-vidyapeeth-semester-examinations-from-22-march-44-centers-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 मार्च से, बनाए गए 44 केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 मार्च से, बनाए गए 44 केंद्र
Thu, 18 Mar 2021 10:03 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध पांचों जिलों में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में लगभग 38 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। महाविद्यालयों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन भेज दिए गए हैं और सभी छात्रों को महाविद्यालयों से ही प्रवेश पत्र मिलेंगे।
कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि वाराणसी में परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। चंदौली में नौ, मिर्जापुर में 11, सोनभद्र में छह और भदोही में दो केंद्र बनाए गए हैं। स्नातकोत्तर तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ अप्रैल तक चलेंगी। प्रवेश पत्र संबद्ध कालेजों के लॉगिन पर अपलोड कर दिया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए वाराणसी सहित पांच जिलों में नौ केंद्र बनाए गए हैं।