{"_id":"656e621340e0d94acb0a9bc3","slug":"kashi-vidyapeeth-s-first-atul-maheshwari-gold-medal-will-be-given-to-ayushi-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी विद्यापीठ का पहला अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक आयुषी को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी विद्यापीठ का पहला अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक आयुषी को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी मेडल
Tue, 05 Dec 2023 05:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Dec 2023 05:04 AM IST
सार
आयुषी को एमए में 1181 अंक मिले हैं, उन्होंने अपने विभाग में टॉप किया है। आयुषी ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके माता-पिता का विश्वास और सपना आज सच हो गया। देवरिया के भटनी की रहने वाली आयुषी इलेक्ट्रानिक मीडिया चैनल में बतौर ट्रेनी जॉब कर रही हैं।
विज्ञापन
आयुषी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में पहला श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्रा आयुषी को दिया जाएगा। 11 दिसंबर को दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से आयुषी को यह पदक देंगी।
विज्ञापन
आयुषी को एमए में 1181 अंक मिले हैं, उन्होंने अपने विभाग में टॉप किया है। आयुषी ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके माता-पिता का विश्वास और सपना आज सच हो गया। देवरिया के भटनी की रहने वाली आयुषी इलेक्ट्रानिक मीडिया चैनल में बतौर ट्रेनी जॉब कर रही हैं। आयुषी मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। पिता अजय तिवारी छोटे व्यवसायी हैं और मां किरण तिवारी गृहिणी हैं। तीन भाई बहनों में आयुषी सबसे बड़ी हैं। छोटी बहन कीर्ति विद्यापीठ से एमकॉम कर रही हैं। भाई मार्कंडेय ग्यारहवीं का छात्र है।
विज्ञापन
आयुषी ने बताया कि वह अपने परिवार की पहली लड़की हैं जो अध्ययन के लिए अपने गृहनगर से बाहर निकली थीं। लोग लड़कियों को बाहर भेजने से डरते थे। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई पर रिश्तेदारों और परिचितों ने पिताजी को सलाह दी कि यहीं से प्राइवेट फार्म भरवा दीजिए। शुरू से ही अच्छे नंबर आने पर माता और पिताजी ने कहा कि बाहर जाएगी तो पढ़ लेगी। इसके बाद स्नातक में काशी विद्यापीठ में दाखिला लिया। फिर पत्रकारिता से परास्नातक किया।
विज्ञापन