{"_id":"62652c4579dfec6b5c1e469b","slug":"kashi-vidyapeeth-graduation-examinations-25-to-27-postponed-till-further-orders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठः 25 से 27 तक होने वाली स्नातक की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठः 25 से 27 तक होने वाली स्नातक की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Sun, 24 Apr 2022 04:25 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 24 Apr 2022 04:25 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातक परीक्षाएं फिर से टल गई हैं। 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातक परीक्षाएं फिर से टल गई हैं। 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अपरिहार्य कारणों से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीए, बीकॉम, बीएससी, बीम्यूज, बीए आनर्स मास कम्युनिकेशन द्वितीय वर्ष एवं डीएफ द्वितीय व चतुर्थ वर्ष तथा बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष, स्नातक तृतीय वर्ष की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। उक्त पाठ्यक्रमों की 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित की गई है।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल से होने वाली परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय सारिणी व समय के अनुसार ही आयोजित कराई जाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार होने वाली स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही संपन्न होगी।
विज्ञापन