फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth colleges will be able to deposit examination fees online.

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के कॉलेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे परीक्षा फीस

Thu, 19 Feb 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth colleges will be able to deposit examination fees online.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी और चंदौली जिले के कॉलेजों के विद्यार्थियों की परीक्षा फीस अब ऑनलाइन जमा की जा सकेगी। इसमें पीजी सेमेस्टर परीक्षा सहित अन्य कोर्स की फीस शामिल है। नेट बैंकिंग/यूपीआई से फीस जमा करने में तकनीकी समस्या के कारण विद्यार्थियों की फीस नहीं जमा हो पा रही थी। अब कॉलेजों को 24 फरवरी तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में पीजी की सेमेस्टर परीक्षा 11 फरवरी से चल रही है। पिछले दिनों परीक्षा फीस जमा न हो पाने के कारण विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पा रहे थे। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों के प्राचार्यों को एक पत्र जारी कर छात्रों को प्रवेश पत्र देने और तकनीकी समस्या दूर होने के बाद समर्थ पोर्टल से समन्वय कर एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की सुविधा मुहैया कराने को कहा था।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जिन महाविद्यालयों ने अब तक परीक्षा फीस नहीं जमा की है, वे आरटीजीएस/एनईएफटी/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से अपनी फीस 24 फरवरी तक जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के खाते में फीस जमा करने के बाद परीक्षा सामान्य विभाग से अग्रसारित करवाकर हार्डकॉपी वित्त विभाग में जमा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed