{"_id":"619001607c53336c69460115","slug":"kashi-utsav-from-16-november-at-rudraksh-convention-center-varanasi-gathering-of-song-music-and-art-literature-kumar-vishwas-performance-first-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 16 से काशी उत्सव: गीत-संगीत और कला-साहित्य के दिग्गजों का होगा जमावड़ा, कुमार विश्वास करेंगे आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 16 से काशी उत्सव: गीत-संगीत और कला-साहित्य के दिग्गजों का होगा जमावड़ा, कुमार विश्वास करेंगे आगाज
Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत काशी उत्सव 16-17 और 18 नवंबर को रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुमार विश्वास, मैं हूं काशी और मनोज तिवारी सुनाएंगे तुलसी की काशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धर्म- संस्कृति और आध्यात्म की नगरी काशी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की ओर से तीन दिवसीय काशी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर में होंगे।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा मैं हूं काशी तथा भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी द्वारा तुलसी की काशी की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के पास के लिए रुद्राक्ष में पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की निदेशक प्रियंका मिश्रा ने बताया कि काशी उत्सव में आम जनता का प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है। 16 से 18 नवंबर तक आयोजित काशी उत्सव में काशी के विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्कृष्ट विभूतियों के जीवन, दर्शन एवं कृतियों को परिचर्चा, प्रदर्शनी, लघु-चलचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर, पद्मश्री भारती बंधु की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। 16 नवंबर को कुमार विश्वास, 17 को मैथिली ठाकुर, 18 को मनोज तिवारी की प्रस्तुतियां होंगी।
पढ़ेंः अमित शाह बोले- हिंदी को लचीला बनाने की जरूरत, सावरकर नहीं होते तो हम अंग्रेजी ही बोल रहे होते
पढ़ेंः अमित शाह बोले- हिंदी को लचीला बनाने की जरूरत, सावरकर नहीं होते तो हम अंग्रेजी ही बोल रहे होते