फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi to Kanyakumari Train demanded by Malayali Samajam Indian Railway Team

Railway: काशी से कन्याकुमारी तक चलाई जाए ट्रेन, यात्री सुविधा समिति से मलयाली समाजम ने की मांग

Sun, 21 Aug 2022 11:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Aug 2022 11:30 PM IST
सार

यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने रविवार को बनारस और कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाएं परखीं। इस दौरान मलयाली समाज के सदस्यों ने चेयरमैन से काशी से कन्याकुमारी तक सीधी रेल सेवा शुरू कराने की मांग की। 

विज्ञापन
Kashi to Kanyakumari Train demanded by Malayali Samajam Indian Railway Team
यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने रविवार को बनारस और कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाएं परखीं। समिति के चेयरमैन पीके कृष्णदास ने बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गंदगी देख नाराजगी जताई। वहीं, कैंट स्टेशन के यात्री हॉल में पंखा लगाने का निर्देश दिए। इस दौरान मलयाली समाज के सदस्यों ने चेयरमैन से काशी से कन्याकुमारी तक सीधी रेल सेवा शुरू कराने की मांग की। इस पर उन्होंने रेलमंत्री तक  बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष पीके कृष्णदास के नेतृत्व में समिति सबसे पहले बनारस स्टेशन पहुंची। यहां प्लेटफार्म संख्या एक से आठ तक यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। एटीवीएम पर लंबी कतार देखकर चेयमैन ने अतिरिक्त एटीवीएम लगाने का निर्देश दिया। यूटीएस काउंटर पर सीलिंग फैन की हवा यात्रियों तक पहुंचे इसके लिए पंखों के हैंगिंग रॉड को बढ़ाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सदस्यों ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कैंट स्टेशन पर विकास के रोड मैप को चित्रों के जरिए दर्शाया गया था। मलयाली समाजम के बीजू पी कोशी, दिपेश शंकर, पंकज नायर, अजय, विष्णु ने बताया कि दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां आते हैं। कन्याकुमारी से काशी वाया कोयेट्टम होते हुए रेल सेवा नहीं होने से लोगों को असुविधा होती है। बताया अयप्पा टेंपल, शबरीमाला होते हुए यात्री यहां आ सकेेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाउंज में यात्री से कर्मचारी ने की बदसलूकी

Kashi to Kanyakumari Train demanded by Malayali Samajam Indian Railway Team
कैंट स्टेशन पर वीआईपी लाउंज - फोटो : अमर उजाला
कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बने वीआईपी लाउंज में रिसेप्शन पर तैनात कर्मचारी ने बदसलूकी कर दी। इसकी शिकायत यात्री ने दौरे पर आई टीम से की। वासुदेवन ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ वीआइपी लाउंज में कुछ देर रुकने के लिए बुकिंग कराई, लेकिन रिसेप्शन पर तैनात कर्मचारी ने भुगतान को लेकर सही सुचना नहीं दी। शिकायत करने पर उसने कार्ड और रशीद भी छीन लिया। 

यात्री सुविधा समिति ने की बैठक

लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय में यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन पीके कृष्णदास ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वाराणसी मंडल के रेल खंडों व स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने कहा कि यात्री सुविधा समिति के सुझावों पर अमल किया जाएगा। संचालन ज्ञानेश त्रिपाठी, धन्यावद ज्ञापन संजीव शर्मा ने किया। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी, ऋ षि श्रीवास्तव, एसपी श्रीवास्तव, रजत प्रिय, एके सुमन उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed