{"_id":"6379ee7b53462476b505416e","slug":"kashi-tamil-sangamam-today-s-schedule-of-guests-from-south-will-leave-for-prayagraj-after-ganga-aarti","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी तमिल संगमम: साउथ से आए मेहमानों का आज का शेड्यूल, गंगा आरती के बाद प्रयागराज के लिए करेंगे प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी तमिल संगमम: साउथ से आए मेहमानों का आज का शेड्यूल, गंगा आरती के बाद प्रयागराज के लिए करेंगे प्रस्थान
Sun, 20 Nov 2022 02:38 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 20 Nov 2022 02:38 PM IST
सार
Kashi tamil sangamam: काशी तमिल संगमम के तहत आए मेहमान रामनगर स्थित काशी नरेश का किला और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर गए। लंच के बाद दोपहर करीब दो बजे सारनाथ घूमने निकले। शाम पांच बजे रविदास घाट रवाना होंगे।
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी तमिल संगमम के तहत आए मेहमान दूसरे दिन रविवार को भ्रमण पर निकले। दिन भर मंदिरों और धरोहरों के भ्रमण और अवलोकन के बाद शाम को गंगा आरती देखेंगे। इसके बाद सोमवार को प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
मेहमान सुबह छह बजे हनुमान घाट स्थित सुब्रमण्यम भारती के आवास पर भ्रमण के लिए गए। काशी कामकोटी मठ, हनुमान मंदिर, शंकराचार्य मंदिर में दर्शन पूजन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर और विशालाक्षी मंदिर में मत्था टेका।
विज्ञापन
इसके बाद रामनगर स्थित काशी नरेश का किला और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर गए। लंच के बाद दोपहर करीब दो बजे सारनाथ घूमने निकले। शाम पांच बजे रविदास घाट रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे रविदास घाट पर रो-रो बोट से नौकाविहार करेंगे तथा गंगा आरती देखेंगे। सोमवार को सुबह प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन