{"_id":"655f05b4a06798cb3308920e","slug":"kashi-tamil-sangamam-part-two-will-be-held-at-namo-ghat-this-time-pms-can-also-come-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Tamil Sangamam: काशी तमिल संगमम के लिए हो जाइए तैयार, इस बार नमो घाट पर होगा आयोजन; पीएम भी आ सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Tamil Sangamam: काशी तमिल संगमम के लिए हो जाइए तैयार, इस बार नमो घाट पर होगा आयोजन; पीएम भी आ सकते हैं
Thu, 23 Nov 2023 01:26 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:26 PM IST
सार
उत्तर और दक्षिण के ज्ञान और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब लाने के लिए पिछले वर्ष बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में हुए काशी तमिल संगमम की अपार सफलता के बाद इस वर्ष भी इस समारोह को आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर और दक्षिण भारत के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने के लिए दिसंबर में काशी तमिल संगमम-2 का आयोजन किया जाएगा। नमो घाट पर 14 दिन तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर और दक्षिण के ज्ञान और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब लाने के लिए पिछले वर्ष बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में हुए काशी तमिल संगमम की अपार सफलता के बाद इस वर्ष भी इस समारोह को आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने जिला प्रशासन से संपर्क कर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की है। नमो घाट पर 17 दिसंबर से 31 दिसंबर तक काशी तमिल संगमम-2 के आयोजन का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें तमिलनाडु के अलग-अलग शहरों से अलग-अलग वर्ग के करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। बीते साल 21 नवंबर से 17 दिसंबर तक काशी तमिल संगमम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन