फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam Guests visited Kashi Vishwanath Dham

Varanasi News: काशी तमिल संगमम के अतिथियों का भव्य स्वागत, विश्वनाथ धाम में दर्शन कर ग्रहण किया प्रसाद

Mon, 17 Feb 2025 08:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Feb 2025 08:43 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम के अतिथियों का काशी विश्वनाथ धाम में भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन- पूजन किया। इसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Guests visited Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे काशी तमिल संगमम के अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम् 3.0 के तीसरे दल का काशी विश्वनाथ धाम में भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के सीईओ ने अतिथियों को धाम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। तमिलनाडु से आए तीसरे दल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। महादेव का दर्शन करने के बाद अतिथियों ने धाम में स्थित अन्न क्षेत्र में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर न्यास की ओर से गंगा द्वार पर पुष्प वर्षा और डमरू के नाद के बीच भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


अतिथियों ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ श्री विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। मंदिर के सीईओ विश्व भूषण ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अतिथियों ने सुगम दर्शन की व्यवस्था कराई। उन्होंने अतिथियों को श्री काशी विश्वनाथ धाम में उपलब्ध सुविधाओं एवं दर्शन पूजन की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने अतिथियों को अन्न क्षेत्र में ले जाकर सभी को बैठाकर भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्वागत से अतिथि अभिभूत दिखे। अतिथियों ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन सौभाग्य से प्राप्त होता है। महादेव का दर्शन करने से परम सुख की अनुभूति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed