फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam group of 216 passengers left from Rameshwar welcome with Har Har Mahadev

काशी तमिल संगमम: रामेश्वरम से रवाना हुआ 216 यात्रियों का दल, बनारस में हर-हर महादेव के उद्घोष से होगा स्वागत

Wed, 16 Nov 2022 11:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Nov 2022 11:14 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम में शामिल होने के लिए बनारस आने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 216 मेहमानों का पहला ग्रुप रामेश्वरम से निकल गया है। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam group of 216 passengers left from Rameshwar welcome with Har Har Mahadev
काशी तमिल संगमम की होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम में शामिल होने के लिए बनारस आने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 216 मेहमानों का पहला ग्रुप रामेश्वरम से निकल गया है। यह ट्रेन 19 नवंबर की रात 1.10 दस बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। मेहमानों का काशी की धरती पर स्वागत डमरू बजाकर और हर-हर महादेव के उद्घोष से किया जाएगा।

विज्ञापन


रामेश्वरम से बनारस तक आने वाली बनारस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कैंट रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल से गया जंक्शन तक जाने वाली गया सुपरफास्ट एक्सप्रेस और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर एरणाकुलम जंक्शन से पटना जंक्शन जाने वाली पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक-एक वातानुकूलित कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन ट्रेनों से चार-चार फेरे में 2592 मेहमानों को तमिलनाडु से लाया जाएगा। ये यात्री 12 ग्रुप में 216 की संख्या में आएंगे। इनके स्वागत से लेकर रहने, खाने और घूमने तक की व्यवस्था की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बस से होटल पहुंचाया जाएगा 
इन यात्रियों को बस से लंका और बीएचयू क्षेत्र में बुक कराए गए होटलों तक पहुंचाया जाएगा। इनके साथ तमिलनाडु के गाइड भी होंगे, जो भाषा की अड़चनों को दूर करेंगे।

मेहमानों को सुबह साढ़े सात बजे ब्रेकफास्ट, दोपहर डेढ़ बजे लंच और रात में करीब आठ बजे डिनर दिया जाएगा। इन्हें दक्षिण भारत के व्यंजन ही परोसे जाएंगे। तमिलनाडु से चावल, मसाला, तेल जैसे कच्चे सामान मंगाए गए हैं। 

सारनाथ भी जाएंगे मेहमान
तमिलनाडु से आने वाले मेहमान सारनाथ भी घूमने जाएंगे। विशालाक्षी देवी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर में भी दर्शन करेंगे। गंगा आरती में भी शामिल होंगे। शहर में भ्रमण करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था की जा रही है। यात्री प्रयागराज और अयोध्या भ्रमण पर भी जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed