फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam Governor of Telangana will come on 25 November Divyang T20 cricket tournament

काशी तमिल संगमम: कल आएंगी तेलंगाना की राज्यपाल, 26 से दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 24 Nov 2022 12:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Nov 2022 12:07 AM IST
सार

बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में आयोजित काशी तमिल संगमम में 25 नवंबर को तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ. टी सौंदराराजन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Governor of Telangana will come on 25 November Divyang T20 cricket tournament
काशी तमिल संगमम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम में 25 नवंबर को एंफीथिएटर मैदान में आयोजित अकादमिक सत्र में तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ. टी सौंदराराजन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। अकादमिक सत्र की समन्वयक प्रो. बिंदा डी. परांजपे ने बताया कि काशी-तमिल संगमम के अन्तर्गत होने वाले सभी अकादमिक सत्र कृषि विज्ञान संस्थान के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह की जगह अब एंफीथियेटर ग्राउंड पर होंगे।

विज्ञापन


वहीं काशी तमिल संगमम के तहत 26 और 27 नवंबर को दो दिवसीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से काशी-तमिल टी-20 दिव्यांग क्रिकेटम् सुब्रह्मण्यम भारती कप प्रतियोगिता का आयोजन भेलूपुर के रेवड़ी तालाब स्थित जय नारायण इंटर कॉलेज में होगा।
विज्ञापन


पूर्वांचल और तमिलनाडु की दो टीमों के बीच मुकाबला होगा। ये जानकारी भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ  संयोजक उत्तम ओझा ने दी। ओझा ने बताया कि यूपी टीम में बनारस के चार खिलाड़ी दिनेश सिंह, पंकज राय, रंजित वर्मा, पवन राम सहित कानपुर के राहुल, गाजियाबाद के ओमबीर, आगरा के जेपी सिंह और अजहर, सैफई के अवनीश, मऊ के हरिवंश चौहान यूपी टीम का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi Tamil Sangamam Governor of Telangana will come on 25 November Divyang T20 cricket tournament
काशी तमिल संगमम - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में चल रहे काशी तमिल संगमम में बीएचयू और स्कूली छात्रों को तमिल साहित्य के बारे में जानने का मौका मिल रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारतीय भाषा संस्थान, केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के स्टॉल लगाए गए हैं। केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान में मौजूद ग्रंथ तमिल भाषा में हैं और इसका डिजिटल रूपांतरण भी यहां मौजूद है। भारतीय भाषा संस्थान, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, के स्टॉल में 22 भाषाओं में पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed