{"_id":"692dcc58fd8bf3886f0ae8fe","slug":"kashi-tamil-sangamam-4-0-tamil-nadu-delegation-will-be-welcomed-at-kashi-vishwanath-dham-at-varanasi-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तमिलनाडु के प्रतिनिधिमंडल का काशी विश्वनाथ धाम में होगा स्वागत, दो दिसंबर से 14 दिसंबर तक होगा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तमिलनाडु के प्रतिनिधिमंडल का काशी विश्वनाथ धाम में होगा स्वागत, दो दिसंबर से 14 दिसंबर तक होगा इंतजाम
Tue, 02 Dec 2025 07:50 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Dec 2025 07:50 AM IST
सार
Varanasi News: काशी-तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु के प्रतिनिधिमंडल का काशी विश्वनाथ धाम में स्वागत होगा। दो दिसंबर से 14 दिसंबर तक सात प्रतिनिधिमंडल के लिए यहां दर्शन- पूजन का इंतजाम होगा।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी-तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु से आने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष दर्शन-पूजन के इंतजाम किए गए हैं। सात प्रतिनिधिमंडल दो दिसंबर से 14 दिसंबर तक बाबा विश्वनाथ का विशेष दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर के अधिकारियों ने तमिलनाडु के प्रतिनिधिमंडल के लिए इंतजाम किया है।
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम में बनारस आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो, चार, छह, आठ, 10, 12 और 14 दिसंबर को विशेष दर्शन-पूजन की व्यवस्था रहेगी। प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया जाएगा। मंदिर के गेट नंबर चार पर डमरुओं और शंख की गूंज के बीच मेहमानों का स्वागत होगा। इसमें दक्षिण भारतीय और काशी की परंपरा का सुंदर संगम नजर आएगा। इसके बाद सभी प्रतिनिधिमंडलों को मंदिर के उत्तरी द्वार से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कराने ले जाया जाएगा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
पूजन के बाद मंदिर चौक में प्रतिनिधियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद उनको धाम का भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम की समाप्ति पर अन्नक्षेत्र में सभी अतिथियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पूरा कार्यक्रम रोज सुबह 10 से 11 बजे तक निर्धारित है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि संगमम के दौरान काशी आने वाले प्रतिनिधिमंडलों को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से विशेष अनुभव प्रदान करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन