फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi tamil sangamam 2025 CM Yogi compared PM narendra Modi with Shankaracharya in varanasi

UP : योगी ने शंकराचार्य से की PM मोदी की तुलना..., बोले- एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना हो रही साकार

Sun, 16 Feb 2025 12:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 12:28 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम के आयोजन के दाैरान सीएम योगी ने पीएम मोदी की व्यवस्थाओं का गुणगान किया। कहा कि इस वक्त भारत को जोड़ने का काम हो रहा है। एक दाैर में शंकराचार्य ने भी यही काम किया था।

विज्ञापन
kashi tamil sangamam 2025 CM Yogi compared PM narendra Modi with Shankaracharya in varanasi
काशी तमिल संगमम का शुभारंभ करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kashi Tamil Sangamam 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं, जिनके नेतृत्व में लगातार तीसरी बार काशी तमिल संगमम का बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर शुभारंभ हो रहा है। यह एक भारत श्रेष्ठ के विजन को आगे बढ़ाने का महायज्ञ है। 

विज्ञापन


कहा कि इस बार इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ प्रयागराज में चल रहा है। संगमम उसी क्षण का हिस्सा बन रहा है। देश को पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण को जोड़ने का कार्य जो कभी शंकराचार्य ने किया था। वही कार्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी तमिल संगमम् के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ एल. मुरुगन के साथ शनिवार को नमो घाट पर बटन दबा कर काशी तमिल संगमम का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी देश की सबसे पुरानी नगरी है। इस बार संगमम के साथ आप सभी को वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की संस्कृति से जुड़ने का सौभाग्य मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुनिया का पहला ऐसा महासंगम है, जिसका हिस्सा अब तक 51 करोड़ लोग बन चुके हैं।

काशी प्राचीन समय से ही ज्ञान की राजधानी रही है। तमिलनाडु के प्राचीन ग्रंथों में काशी महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार काशी तमिल संगमम् महर्षि अगस्त्य को समर्पित है। नए भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए ही महर्षि अगस्त्य को केंद्र में रखकर काशी तमिल संगमम् का थीम रखा गया है। 

माता सीता को खोजने और राम-रावण युद्ध में आदित्य स्त्रोत देने वाले महर्षि अगस्त्य ही थे। आप सभी को इससे जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री का यह मिशन आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से आए मेहमानों को 144 वर्ष पर प्रयागराज में लगे महाकुंभ और 500 वर्ष बाद अयोध्या में बने रामलला का दर्शन भी कराया जाएगा।

kashi tamil sangamam 2025 CM Yogi compared PM narendra Modi with Shankaracharya in varanasi
बच्चों को चाॅकलेट देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

बच्चों को दिया चॉकलेट
नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा के रास्ते सीधे बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने पहुंचे। विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन किया। मंदिर परिसर में बच्चों से मिले और उन्हें दुलारते हुए चाकलेट दी। इसके बाद वापस नमो घाट पहुंचे और कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed