Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam 1,400 delegates to gather Tirukkural to reach 1,000 institutions

काशी तमिल संगमम: उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन, जुटेंगे 1400 प्रतिनिधि, एक हजार संस्थानों तक पहुंचेगा तिरुक्कुरल

Fri, 27 Nov 2026 12:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Nov 2026 12:39 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम में 1400 प्रतिनिधि जुटेंगे। इसका शुभारंभ 28 नवंबर को उपराष्ट्रपति के हाथों होगा। इस दौरान सीएम योगी समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। वहीं 12 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन करेंगे।

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam 1,400 delegates to gather Tirukkural to reach 1,000 institutions
काशी तमिल संगमम की जानकारी देते प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी व प्रो. अमित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को फिर से जीवंत करने के लिए काशी तमिल संगमम का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होगा। 28 नवंबर को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी भी उद्घाटन में शामिल करेंगे। वहीं, 12 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन करेंगे। 

विज्ञापन


इस बार आयोजन का केंद्र तमिल साहित्य के शास्त्रीय ग्रंथ तिरुक्कुरल की शिक्षा होगी। तमिलनाडु से करीब 1400 प्रतिनिधियों को सात समूहों में काशी लाया जाएगा। ये जानकारी बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों को दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीएचयू और आईआईटी मद्रास इस आयोजन के प्रमुख समन्वय संस्थान हैं। प्रतिनिधियों में विद्यार्थी, शिक्षक, लेखक, मीडियाकर्मी, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े लोग, पेशेवर, शिल्पकार, महिला प्रतिनिधि और आध्यात्मिक क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। आठ दिवसीय यात्रा के दौरान चार दिन आवागमन और चार दिन भ्रमण व विभिन्न कार्यक्रमों के लिए निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रतिनिधि वाराणसी के साथ प्रयागराज और अयोध्या भी जाएंगे। काशी में प्रतिनिधियों को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, बीएचयू, रामनगर किला और भारत माता मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। गंगा स्नान, गंगा आरती, शैक्षणिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। तमिल विरासत से जुड़े विशेष भ्रमण में महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती का पैतृक आवास, काशी मठ भी शामिल हैं। 

आज रन फॉर काशी तमिल संगमम का आयोजन
27 नवंबर शुक्रवार को रन फॉर काशी तमिल संगमम का आयोजन होगा। काशी तमिल संगमम का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु की साझा सांस्कृतिक विरासत, भाषा, साहित्य, आध्यात्मिक परंपराओं और ज्ञान प्रणालियों को एक मंच पर लाना है। इसके सुचारु संचालन और प्रतिभागियों की सहायता के लिए 1500 से ज्यादा विद्यार्थी स्वयंसेवकों का चयन किए जाने की जानकारी विश्वविद्यालय ने दी है।

1330 दोहों में समाया है जीवन का दर्शन, 22 भाषाओं में उपलब्ध होगा ग्रंथ
तिरुक्कुरल तमिल साहित्य का प्राचीन और महत्वपूर्ण शास्त्रीय ग्रंथ है। इस ग्रंथ की शिक्षाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान ने इसका अनुवाद संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में कराया है। इसकी बहुभाषी डिजिटल सुविधा, ऑडियो पुस्तकें, लघु फिल्में और एनिमेशन भी तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों और राजमार्गों पर भी इसके दोहों को अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शित करने की योजना है। इसके रचयिता संत कवि तिरुवल्लुवर माने जाते हैं। इसमें कुल 1330 दोहे हैं, जिन्हें तीन प्रमुख भागों में बांटा गया है।

  • अरम : सदाचार, नैतिकता और सद्गुण
  • पोरुल : धन, शासन, सामाजिक व्यवस्था और जीवन व्यवहार
  • इनबम : प्रेम और मानवीय संबंध

आज पहली टोली लेकर पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन, बनारस स्टेशन पर होगा स्वागत
काशी-तमिल संगमम के लिए तमिलनाडु से प्रतिनिधियों के आने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। कन्याकुमारी से करीब 200 प्रतिनिधियों को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन बुधवार की दोपहर ही रवाना हो चुकी है। यह ट्रेन शुक्रवार रात बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। मेहमानों का स्वागत तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर किया जाएगा। शंखध्वनि, ढोल-नगाड़ों के बीच पुष्पवर्षा भी होगी। स्टेशन से मेहमानों को इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

इडली-सांभर के साथ मिलेगा दही-चावल का स्वाद
तमिलनाडु से आने वाले मेहमानों के खानपान का भी काशी में विशेष इंतजाम किया गया है। प्रतिभागियों के लिए इडली, सांभर, नारियल चटनी, उपमा, रसम, लेमन राइस और दही-चावल जैसे दक्षिण भारतीय व्यंजन तैयार किए जाएंगे। खास बात यह है कि व्यंजन बनाने के लिए तमिलनाडु से ही रसोइये, मसाले और जरूरी सामग्रियां मंगाई गई हैं। मेहमानों के ठहरने, खाने-पीने और घूमने-फिरने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई है।

एक हजार संस्थानों तक पहुंचेगा तिरुक्कुरल
इस बार संगमम की सबसे महत्वपूर्ण पहल देशभर के एक हजार उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को तमिल साहित्य से जोड़ना है। हर चयनित संस्थान का एक विद्यार्थी अपनी भाषा में तिरुक्कुरल का अध्ययन करेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को 22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। एक माह की शैक्षणिक गतिविधि के दौरान विद्यार्थी इस ग्रंथ पर लेख अथवा शोध टिप्पणी तैयार करेंगे और अपने संस्थान में प्रस्तुति भी देंगे। निर्धारित शर्तें पूरी करने और सत्यापन के बाद प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा तमिलनाडु से 50 शिक्षक उत्तर प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को तिरुक्कुरल की शिक्षाओं से परिचित कराएंगे। वाराणसी के शिक्षण संस्थानों में भी संवाद, प्रश्नोत्तरी और परिचर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों को इस ग्रंथ से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed