फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi sahitya mahotsav Prof. KG Suresh said need to increase option of reading books in online era

काशी साहित्य महोत्सव:  प्रो. केजी सुरेश बोले- ऑनलाइन के दौर में पुस्तक पढ़ने के विकल्प बढ़ाने की जरूरत

Fri, 03 Feb 2023 10:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Feb 2023 10:46 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के त्र्यंबकेश्वर सभागार में शुक्रवार को तीन दिवसीय काशी वाराणसी साहित्य महोत्सव का उद्घाटन हुआ। अध्यक्षता करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने की। 

विज्ञापन
Kashi sahitya mahotsav  Prof. KG Suresh said need to increase option of reading books in online era
काशी विश्वनाथ धाम के त्र्यंबकेश्वर सभागार में काशी वाराणसी साहित्य महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्यसभा के पूर्व सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा ने कहा कि आज के परिवेश में सार्थक संवाद बहुत आवश्यक है। यह तभी संभव होगा जब इसके लिए बेहतर मंच हो। साहित्य का अवलोकन, पुनरावलोकन और स्वस्थ समाज के लिए लेखन, काशी साहित्य महोत्सव का यही उद्देश्य है। इस उद्देश्य को और गति देने का प्रयास होगा।  वह शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के त्र्यंबकेश्वर सभागार में काशी वाराणसी विरासत फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय काशी वाराणसी साहित्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने कहा कि साहित्य की इस नगरी में यह आयोजन आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। साहित्य सभी के हृदय में है। 
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता के माध्यम से भारतीय समाज की सेवा अतुलनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे समय जब आज ऑनलाइन का बोल-बाला है, पुस्तक को हाथ में रखकर पढ़ने के विकल्प को बढ़ाए जाने की जरूरत है। साहित्य को सजाने और संवारने की आवश्यकता है। इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि साहित्य समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। 

मुथा अशोक जैन

Kashi sahitya mahotsav  Prof. KG Suresh said need to increase option of reading books in online era
रेवती साकलकर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने कहा कि युवाओं को साहित्य से जोड़ने की जरूरत है। साहित्यकार प्रो. सूर्यप्रकाश दीक्षित ने कहा कि साहित्य हमें संवेदनशील बनाता है। संयोजक प्रो. राममोहन पाठक ने कहा कि भारतेंदु बाबू, जयशंकर प्रसाद, रामचंद्र शुक्ल जैसे साहित्यकारों की तपोस्थली पर पहली बार आयोजित साहित्य महोत्सव का आयोजन हम सभी का विनम्र प्रयास है। स्वागत शरद कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने किया। 

प्रथम अकादमिक सत्र में साहित्य के परिप्रेक्ष्य, परंपरा और वर्तमान पर चर्चा हुई। शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सुरेंद्र शर्मा समेत स्थानीय कवियों की कविताओं ने श्रोताओं को गुदगुदाया। महोत्सव में 13 राज्यों के साहित्यकार व साहित्यसेवी शिरकत कर रहे हैं।

इस दौरान समाज की 26 विभूतियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संचालन अभिनव अरुण ने किया। इस दौरान आरके चौधरी, रेवती साकलकर, राजेंद गोयनका, डॉ. अजित सैगल, सुषमा अग्रवाल, सुभाष सिंह, अत्रि भारद्वाज, अमितांशु पाठक, डॉ. किंशुक पाठक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed