{"_id":"616098ba8ebc3e6271780570","slug":"kashi-s-footballer-hassan-s-talent-will-be-seen-in-spain-varanasi-news-vns6162065109","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन में दिखेगा काशी के फुटबालर हसन का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेन में दिखेगा काशी के फुटबालर हसन का हुनर
विज्ञापन
बेनियाबाग के फुटबाल मैदान से फुटबाल का ककहरा सीख कर संतोष ट्राफी में यूपी टीम का नेतृत्व करने वाले फुटबालर हसन आलम अब स्पेन की नामचीन क्लब सीएफ यूनियन लिएरा क्लब में हुनर दिखाएंगे। हसन का एक साल के लिए क्लब से करार हुआ है। वे नौ अक्तूबर को स्पेन की राजधानी मैड्रिड के लिए रवाना होंगे। इसकी जानकारी बनारस स्पोर्टिंग क्लब के सचिव नूर आलम ने प्रेसवार्ता में दी।
नूर ने बताया कि 20 वर्षीय हसन ने अपने फुटबाल कॅरियर की शुरुआत क्लब की ओर से बेनियाबाग से की। 2016-17 की बनारस जिला फुटबाल लीग में शीर्ष स्कोरर हसन ने इसी साल प्रयागराज में हुई अंडर 19 स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में वाराणसी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को चौंका दिया।
प्रेसवार्ता में मौजूद सेंटर फारवर्ड हसन आलम ने बताया कि स्पेन जैसे फुटबाल के महारथी देश में खेलना बड़ी बात है। क्लब ने मेरे कई मैचों का वीडियो फुटेज देखने के बाद ही मुझे साइन किया है। यह करार फिलहाल एक साल के लिए है। सीएफ यूनियन लिएरा क्लब में एक साल के करार में कुछ बेहतर करने की कोशिश होगी। ताकि क्लब में आगे खेलने का मौका मिल सके।