फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's daughter forgot Kashi, rituals were paid

काशी की बेटी को भूली काशी, हुई रस्म अदायगी

Fri, 18 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kashi's daughter forgot Kashi, rituals were paid
स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाली वीरांगना व काशी की बेटी मनु को काशी ने ही भूला दिया। न कोई आयोजन हुआ और ना ही काशी की जनता श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंची। काशी की बेटी मनु की जन्मस्थली भदैनी पर हर दिन की तरह ही सन्नाटा पसरा था। पुण्यतिथि पर हर साल की तरह सामाजिक संगठनों की ओर से ही शाम को दीप जलाकर श्रद्धांजलि की रस्म अदायगी की गई। बृहस्पतिवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 164वीं पुण्यतिथि पर न तो कोई सरकारी आयोजन हुआ और न ही जनता ने उन्हें याद रखा। सामाजिक संगठनों ने वीरांगना को नमन तो किया, लेकिन गिनती के लोग ही श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। आयोजकों का कहना था कि कोरोना काल और बरसात के कारण लोगों की संख्या सीमित रही। जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित स्मृति समारोह का शुभारंभ महारानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में दीप जलाया गया।
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, साहित्यकार जय प्रकाश मिश्र, प्रियम मिश्र, सीपी जैन, रामयश मिश्र ने संयुक्त रूप से प्रथम दीप जलाया। प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि काशी की बेटी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान देकर हर किसी के लिए एक मिसाल कायम की। साहित्यकार जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि वीरांगना ने देश को आजाद कराने में जो योगदान दिया है उसे देश की पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी। रामयश मिश्र ने केंद्र सरकार से वाराणसी से ग्वालियर तक जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम वीरांगना एक्सप्रेस रखने की मांग फिर दोहराई। इस अवसर पर दिनेश मिश्र, विनय मिश्र हरिनाथ गौड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed