फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi mist of negligence on the Kurukshetra

काशी के कुरुक्षेत्र पर लापरवाही की धुंध

Thu, 02 Jun 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 02 Jun 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
 काशी में कुरुक्षेत्र भी है। हालांकि यहां कभी महाभारत की लड़ाई नहीं हुई थी लेकिन उसी युद्ध स्थली के नाम पर कुरुक्षेत्र कुंड तीर्थ नगरी के जल तीर्थों में से एक है। अस्सी मुहल्ले में स्थित पौराणिक कुरुक्षेत्र कुंड भी अनदेखी का शिकार है। कभी इस कुंड की महिमा इतनी थी कि यहां स्नान के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती थी, अब नशोड़ियों का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र कुंड का जीर्णोद्धार रानी भवानी ने 17वीं शताब्दी में कराया था। लखोरिया ईंट से कुंड के पश्चिमी तट पर तीर्थयात्रियों के लिए नक्काशीदार भव्य धर्मशाला का भी निर्माण कराया गया था। तब पंचकोशी परिक्रमा हो अंतर गृही परिक्रमा असि संगमेश्वर के दर्शन के बाद हजारों भक्त इसी कुंड में डुबकी लगाते थे।
विज्ञापन


पहला पड़ाव भी इस कुंड के तट पर होता था। तीर्थयात्रियों के ठहराव का शहर के मध्य यह सबसे खूबसूरत स्थल था लेकिन अब खंडहर में तब्दील हो गया है। कुंड के चारों तरफ  काई का अंबार है। पानी प्रदूषित हो गया है। कुंड के दक्षिण में पत्थर की कई प्राचीन मूर्तियां हैं जो उपेक्षा के कारण गायब होती जा रही हैं। नगर निगम ने इसके रखरखाव में रुचि तो नहीं ली, अलबत्ता कब्जे की होड़ मच गई। कुंड के तट पर दो तरफ कुल 32 दुकानें भी हैं, जहां कभी सफाई तक नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि करीब चार बीघा रकबा में स्थित कुंड अभी पूरी तरह सलामत है। वर्षों पहले इस कुंड की सफाई के लिए नागरिकों ने श्रमदान किया था। तब पानी निकाल कर सिल्ट की सफाई कराई गई थी। कुंड की निगरानी करने वाले बब्लू बताते हैं कि सिल्ट की सफाई होते ही कुंड लबालब भर गया था। इतना स्वच्छ जल उसमें आ गया कि फिर पंप से निकालना मुश्किल हो गया था। करीब 23 फीट गहरा यह शहर का जीवित जल स्रोतों वाला कुंड है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed