फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi lakkha mela world famous Nag Nathaiya festival at Tulsi Ghat in Varanasi on 8 November

वाराणसीः गंगा में कालियानाग के फन पर बंशी बजाएंगे कान्हा, तुलसीघाट पर 8 नवंबर को सजेगा नागनथैया का मेला

Sat, 23 Oct 2021 03:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

कला और संस्कृति की नगरी वाराणसी में सैंकड़ों वर्षों से लगातार हो रही अद्भुत नाग नथैया 
मेले को देखने के लिए देश कोने-कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी यहां पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
kashi lakkha mela world famous Nag Nathaiya festival at Tulsi Ghat in Varanasi on 8 November
तुलसी घाट पर नाग नथैया लीला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के लक्खा मेलों में शुमार विश्व प्रसिद्ध नागनथैया लीला आठ नवंबर को तुलसी घाट पर होगी और इस प्रसंग के जरिए नदियों को प्रदूषण मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। उक्त बातें संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कहीं। बताया कि लक्खा मेले में नागनथैया लीला की तैयारियां चल रही हैं। 28 अक्तूबर को मुकुट पूजन से श्रीकृष्ण लीला की शुरुआत होगी। इसके बाद विभिन्न लीलाओं के प्रसंगों का घाट पर मंचन होगा।  
विज्ञापन


तुलसीघाट पर गंगा कालिंदी का रूप धरेंगी और कन्हैया कालिया के फन को नथेंगे। मनमोहन श्याम कंदुकक्रीड़ा करते हुए कालिया का मान मर्दन करने के बाद नृत्य मुद्रा में भक्तों को दर्शन देंगे। गंगा में कुछ देर के लिए यमुना की झलक पेश की जाएगी। 
विज्ञापन


कला और संस्कृति की नगरी वाराणसी में सैंकड़ों वर्षों से लगातार हो रही अद्भुत नाग नथैया मेले को देखने के लिए देश कोने-कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी यहां पहुंचते हैं। बीते दो वर्षों में कोरोना संकट के कारण इस मेले का आयोजन सांकेतिक तौर पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः जैतपुरा की प्रसिद्ध नक्कटैया 26 अक्तूबर को, इस बार लाग विमान और मसान की होली आकर्षण का केंद्र

450 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा

अब जब कोरोना का असर कम हुआ है और प्रतिबंधों में छूट मिली है तो आठ नवंबर को गंगा की मध्यधारा पर यह अनूठी कृष्ण लीला देश-दुनिया के पर्यटकों, श्रद्धालुओं के लिए यादगार होगी।  वाराणसी में ये परंपरा 450 वर्ष से अधिक पुरानी है जो कि कार्तिक मास की नाग चतुर्थी को हर साल यहां होती है। नाग नथैया का ये मेला गोस्वामी तुलसी दास जी के द्वारा शुरू किया गया था, तभी से ये लीला तुलसी घाट पर होती चली आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed