{"_id":"5ebaeaf78ebc3e902c2089f6","slug":"kashi-is-tempting-the-world-from-the-sky-in-the-battle-with-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में आसमान से दुनिया को लुुुुभा रही है काशी, लॉकडाउन में निगरानी के दौरान बना ये खास वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में आसमान से दुनिया को लुुुुभा रही है काशी, लॉकडाउन में निगरानी के दौरान बना ये खास वीडियो
Tue, 12 May 2020 11:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 12 May 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी के गंगा घाट
- फोटो : amar ujala
कोरोना के खिलाफ जारी जंग में भी काशी दुनिया को आकर्षित कर रही है। लॉकडाउन की निगरानी के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए वीडियो में काशी की धर्म, कला और संस्कृति की झलक दिख रही है। गंगा की लहरों से लेकर काशी के घाट और प्राचीन धर्मस्थल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक मिनट 19 सेकेंड के वीडियो से टोटल लॉकडाउन का संदेश दिया गया है, मगर ड्रोन की मदद से लिए गए नजारे में काशी की खूबसूरती भी निखर कर सामने आई है। जिला प्रशासन ड्रोन के जरिए पूरे शहर की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
इसमें लाकडाउन के पालन और सन्नाटों के बीच तैयार किए गए वीडियो में जान्हवी तट और चंद्रहार के रूप में घाट, मंदिर, महामना की कर्मस्थली का सिंह द्वार और शहर के विकास की तस्वीर इसके जरिए उकेरी गई है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वीडियो के जरिए काशी के लॉकडाउन को दर्शाने की कोशिश की गई है। इस दौरान ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है, इन्हीं इनपुट के आधार पर वीडियो बनाया गया है।
विज्ञापन
अस्सी घाट से सुबह का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला।
दूसरे वीडियो में है कंट्रोल रूम की कहानी
जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 कंट्रोल रुम की सफलता का भी एक वीडियो बनाया गया है। इसमें जिलाधिकारी ने आवाज दी है और उन्होंने कंट्रोल रूम की स्थापना से लेकर उसकी कार्ययोजना बताई है। कंट्रोल रूम की कार्यशैली को नगर आयुक्त गौरांग राठी ने विस्तार से बताया है। तीन मिनट के इस वीडियो में कोरोना से जंग में कंट्रोल रुम की भूमिका बताई गई है।