{"_id":"06a096082613e7a6e7a39d7ef242d040","slug":"kashi-five-cricketer-will-be-england-next-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी के पांच क्रिकेटर अगले महीने इंग्लैंड जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के पांच क्रिकेटर अगले महीने इंग्लैंड जाएंगे
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sun, 28 Jun 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के पांच होनहार जूनियर क्रिकेटर अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वहां क्रिकेट की बारीकियां सीखने के साथ ही स्थानीय टीमों के साथ मैच भी खेलेंगे। लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रशिक्षु इन क्रिकेटरों का इंग्लैंड दौरे के लिए चयन पिछले दिनों लखनऊ में ही आयोजित एक टी-20 क्रिकेट लीग में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
स्पोर्ट्स कॉलेज के क्रिकेट कोच पंकज पांडेय ने बताया कि रुद्राभिषेक ट्रस्ट फॉर स्पोर्ट्स एंड एजूकेशन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में रणजी ट्राफी और आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेलने वाले खिलाड़ी भी शामिल थे। टूर्नामेंट के समापन पर प्रदर्शन के आधार पर इंग्लैंड टूर के लिए 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम का चयन किया गया। इस टीम में पांच क्रिकेटर वाराणसी के हैं। वाराणसी के ध्यान
प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, प्रवीण यादव, अरुण यादव और मारकंडेय चौरसिया को इंग्लैंड दौरे पर जा रही टीम में जगह मिली है। ध्यान प्रताप बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं जबकि रंजीत सिंह विकेटकीपर और प्रवीण मीडियम पेसर हैं। अरुण मध्यक्रम के उपयोगी बल्लेबाज और मारकंडेय ऑफ स्पिनर हैं। भारतीय टीम 26 जुलाई को इंग्लैंड रवाना होगी। आठ अगस्त को टीम स्वदेश लौटेगी। टूर में भारतीय टीम इंग्लैंड की माइनर काउंटी के खिलाफ सीरीज खेलेगी।