फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi enters Yellow Zone Air quality deteriorates after Diwali AQI 192 increased traffic and dust particles

यलो जोन में पहुंची काशी: देव दीपावली के बाद बिगड़ी हवा, AQI हुआ 192; यातायात और धूल कणों की बढ़ी मात्रा

Fri, 07 Nov 2025 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 05:59 AM IST
सार

Varanasi Pollution: देव दीपावली के बाद वाराणसी में एक बार फिर प्रदूषण का हाल खराब हो गया है। आतिशबाजी और वाहनों की संख्या में इजाफा होने से काफी असर पड़ा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स यलो जोन में पहुंच गया है।

विज्ञापन
Kashi enters Yellow Zone Air quality deteriorates after Diwali AQI 192 increased traffic and dust particles
वाराणसी में बढ़ रहा प्रदूषण। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: देव दीपावली के आयोजन के बाद बनारस में आई भीड़ और ट्रैफिक ने हवा की सेहत को खराब कर दिया है। लंबे समय से ग्रीन जोन में रहे बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स यलो जोन में पहुंच गया है। एक्यूआई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 192 तक पहुंच गया था। भेलूपुर, अर्दली बाजार, मलदहिया और निराला नगर का इलाका सबसे अधिक प्रदूषित था।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की शाम को बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स 104 था। वहीं पांच नवंबर को एक्यूआई 102 दर्ज किया गया। अर्दली बाजार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 104, भेलूपुर का 108, मलदहिया का 100 और बीएचयू का एक्यूआई 87 था। इसमें पीएम 10 की मात्रा यानी धूल व मिट्टी के कणों की मात्रा हवा बढ़ने के कारण हवा में प्रदूषण बढ़ गया।

विज्ञापन

एक्यूआई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अर्दली बाजार का एक्यूआई 195, भेलूपुर का एक्यूआई 204, बीएचयू का एक्यूआई 189, मलदहिया का एक्यूआई 192 और निराला नगर का एक्यूआई 192 था। आईक्यू एयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 122 था और इसमें पीएम 2.5 की मात्रा सबसे अधिक रही। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हवा में पीएम 2.5 की मात्रा के मानक वर्तमान में 8.8 गुना अधिक हैं।

भेलूपुर का एक्यूआई 161, अर्दली बाजार का 122, बीएचयू का 86 और मलदहिया का एक्यूआई 83 दर्ज किया गया। एक्यूवेदर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी का एक्यूआई 133 दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार सात नवंबर को एक्यूआई 166, आठ नवंबर को 150 और नौ नवंबर को एक्यूआई 147 तक रहने की आशंका है। पांच नवंबर को एक्यूआई 239 तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed