फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi art will be seen in Hyderabad Chhap fair

Varanasi News: हैदराबाद के छाप मेले में दिखेगी काशी की कला, गंगा आरती व बाबा धाम देख होंगे आकर्षित

Thu, 19 Jun 2025 12:38 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 12:38 AM IST
सार

हैदराबाद के मेले में काशी की कला दिखेगी इसके साथ ही गंगा आरती व बाबा धाम की कलाकृतियां लोगों को आकर्षित करती नजर आएंगी। इतना ही नहीं घाट, पौराणिक स्थलों के अलावा रामायण के प्रसंगों पर आधारित वस्तुएं भी खींचती दिखेंगी।
 

विज्ञापन
Kashi art will be seen in Hyderabad Chhap fair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की कलाकृतियां देश-विदेश में अपनी आभा बिखेर रही हैं। सितंबर में हैदाराबाद में लगने वाले छाप मेला में यहां के कलाकार लकड़ी, गुलाबी मीनाकारी और बनारसी साड़ी के स्टाल लगेंगे। लकड़ी के आकर्षक देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, श्रीराम और शिव दरबार होगा। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित कलाकृतियां मेले में दिखेगी। यहां देशभर के कलाकार अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


निफ्ट की ओर से इस साल छाप मेला हैदराबाद में करीब 10 दिनों तक चलेगा। इसमें निफ्ट के देशभर के 19 शाखाओं के कलाकारों के उत्पादों को शामिल किया जाएगा। निफ्ट के बनारस शाखा से तीन कलाकारों का चयन किया जाएगा। निफ्ट के क्राफ्ट इंनिएटेड को-ऑडिनेटर एवं एसोसिएट प्रोफेसर उज्ज्वल बनर्जी ने बताया कि गुलाबी मीनाकारी में रोहन विश्वकर्मा और लकड़ी कला में ओमप्रकाश विश्कर्मा को चुना गया है।
विज्ञापन


अभी हैंडलूम में बनारसी साड़ी के कारीगर की तलाश की जा रही है। इसी माह इसे भी तय कर लिया। जाएगा। निफ्ट के और शाखओं के जरिए भी यहां के उत्पादों के कारीगरों का चयन हो सकता है। अगले माह तक तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों को मिलेगा मुकाम

निफ्ट की ओर से बनारस की कलाकृतियों को बढ़ाने और कारीगरों को मंच दिलाए जाएंगे। उज्ज्वल ने बताया कि इन कारीगरों को उनके उत्पादों के लिए निशुल्क स्टाल दिए जाएंगे। उनके बाकी खर्च भी निफ्ट ही उठाएगी। ताकि इस क्षेत्र में और लोग जुड़ें और इस कला का और विकास होगा। एक-दूसरे प्रदेशों के कलाकार उनकी कलाकृतियों के बारे में जानेंगे।


गंगा आरती व दिखेगा विश्वनाथ मंदिर भी

मेले में लकड़ी के एक से बढ़कर एक कलाकृतियां देखने को मिलेगी। प्रख्यात लकड़ी के कारीगर ओपी विश्वकर्मा ने बताया कि मेले में पांच सौ से अधिक उत्पाद ले जाएंगे। इसमें बच्चों के खिलौने के अलावा, भगवान श्रीकृष्ण के नागनथैया, श्रीकृष्ण दरबार, माखन चोरी, रामदरबार के अलावा लक्ष्मण शक्ति, पंचमुखी हनुमान, भगवान नृसिंह, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती, काशी दर्शन में बीएचयू गेट, सारनाथ व विश्वनाथ मंदिर दिखेगा।जबकि गुलाबी मीनाकारी में चांदी के आभूषण पर कारीगरी, राजा, हाथी, घोड़ा, नाचते हुए मोर, गणेश जी, शिव जी ओर लक्ष्मी माता आदि बने मिलेंगे।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed