फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi and france has old relation

काशी और फ्रांस का रिश्ता है पुराना, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आगमन से नई उम्मीद

Tue, 06 Mar 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 06 Mar 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
kashi and france has old relation
फ्रांसीसी राष्ट्रपति और पीएम मोदी - फोटो : twitter
दुनिया के प्राचीन शहरों में से एक काशी और फ्रांस का पुराना रिश्ता रहा है। दोनों ही शहरों में शिल्प खासा समृद्ध है। नदियों पर बसे दोनों शहर अपने खूबसूरत शिल्प के लिए जाने जाते हैं। काशी में फ्रांस का शिल्प पल-बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सिल्क रूट में भारत के काशी के साथ ही फ्रांस का लियोन शहर भी शामिल है। दोनों शहर बुनकरी के लिए प्रसिद्ध हैं और दोनों ही क्षेत्रों में रेशम की बुनाई जकार्ड पर होती है। जकार्ड पर रेशम के वस्त्र तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन


माना जाता है कि जकार्ड फ्रांस से भारत और फिर काशी पहुंचा। हालांकि फ्रांस के लियोन में जकार्ड का चलन बेहद कम हो गया है लेकिन काशी में अभी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। काशी की बुनकरी में फ्रांस के भी कुछ अंश दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के काशी आगमन से यहां के शिल्प की पहचान मजबूत होने की उम्मीद है। यही कारण है कि काशी आ रहे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों काशी के शिल्प को देखने के लिए दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे।

यही नहीं, पर्यटकों को काशी के घाट और गलियों का जीवन भी खूब लुभाता है। काशी आने पर फ्रांसीसी नागरिक घाटों पर ज्यादा वक्त बिताते हैं। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता का दावा है कि राष्ट्रपति के दौरे के बाद अगले सीजन में फ्रांसीसी पर्यटकों की संख्या पर इसका असर दिखेगा।

हस्तकला संकुल में फ्रांस के राष्ट्रपति देखेंगे बनारस की कारीगरी

kashi and france has old relation
पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन 12 मार्च को काशी के प्रस्तावित दौरे में बनारस के बड़ाललापुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में बनारस की कारीगरी और शिल्प देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रस्तावित इस दौरे के मद्देनजर तैयारियां तेज हो गई हैं।

राष्ट्रपति के दौरे वाले संभावित स्थानों तक जाने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही साफ-सफाई सहित अन्य इंतजामों को मुकम्मल किया जा रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध बनारसी साड़ियों  की चमक के साथ हैंडलूम का ताना-बाना, भदोही की कालीन और कारीगरों को शिल्प उत्पादों बनाते देखेंगे।

यहां से डीरेका होते हुए उस अस्सी घाट जाने का कार्यक्रम है, जहां पीएम मोदी ने फावड़ा चलाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया था। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल को ट्रेड फैसिलिटी सेंटर भी कहा जाता है। इसका उद्घाटन बीते वर्ष पीएम मोदी ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed