फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kasdhi market

डीरेका बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति

Sat, 05 Oct 2019 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
kasdhi market
वाराणसी। अगर आप दो या चार पहिया वाहन के मालिक बनना चाहते हैं तो यही सही समय है। आपको कार पर 25 से पौने दो लाख रुपये तक की छूट के साथ एसेसरीज पर भी ढेर सारे ऑफर मिल सकते हैं। इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में उतरने की सुगबुगाहटों के बावजूद ऑटोमोबाइल बाजार में खरीदारी की चमक बिखरी है। आकर्षक शोरूमों में चमचमाती कारों को खरीदने की हसरत लिए न केवल सैकड़ों लोग प्रतिष्ठानों पर पहुंच रहे हैं बल्कि खरीदारी भी जमकर हो रही है। इस अवसर को भुनाने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां भी ग्राहकों को एक से बढ़कर एक ऑफर दे रही हैं। कारोबारी त्योहारी सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहारों में हो रही खरीदारी ने बाजार में छाई सुस्ती को दूर कर दिया है। यही कारण है कि कारोबारियों के चेहरे पर अच्छे व्यापार की चमक दिखाई दे रही है। पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी सेगमेंट के कारों की जबरदस्त डिमांड है। वहीं शोरूम पहुंचने वाले ग्राहकों का रुझान ज्यादा से ज्यादा ऑटोमेशन पर है। कोई बजट के हिसाब से छोटी कारों पर फोकस कर रहा है तो कोई एसयूवी में अपनी पसंद ढूंढ रहा है। अलग-अलग ग्राहकों की रुचि और उनके बजट को ध्यान में रखते हुए लगभग सभी कार निर्माता कंपनियों ने बाजार में अलग-अलग सेगमेंट की कार बाजार में उतारी है। रेनो, मारुति, ह्यूंडई, टोयोटा, कीआ, महिंद्रा, फोर्ड आदि के शोरूम पर कारों की खूबियों और उनके माइलेज, मेंटनेंस खर्च और कंफर्ट को विभिन्न कसौटियों पर उपभोक्ता कस रहे हैं। कुछ लोग धनतेरस के लिए भी वाहनों को बुक करा रहे हैं। यहीं नजारा दो पहिया वाहनों के शोरूमों पर भी दिख रहा है। कोई स्पीड तो कोई माइलेज को तरजीह दे रहा है। हीरो, होंडा, यामहा, बजाज, टीवीएस आदि के शोरूम में भी खरीदारी को लेकर उत्साह दिख रहा है। कारों की खरीदारी पर जहां पौने दो लाख तक छूट दी जा रही है तो वहीं एसेसरीज भी उपहार के तौर पर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

‘नेक्सा के एस-क्रास सहित सभी मॉडलों को खासा पसंद किया जा रहा है। अब तक 80 कारों की बुकिंग हो चुकी है, वहीं 51 कार डिलीवर कर दी गई हैं। विभिन्न मॉडलों पर 50 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। ’राजीव गुप्ता, अधिष्ठाता, एजीआर नेक्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

‘7200 रुपये तक की छूट बजाज के दो पहिया वाहनों पर दी जा रही है। फ्री सर्विस के साथ पांच साल की वारंटी भी उपभोक्ताओं को लुभा रही है। अब तक 50 बुकिंग मिल चुकी है। ’ यूआर सिंह, अधिष्ठाता उदय बजाज
‘टाटा मोटर्स के हैरियर और नेक्सन उपभोक्ताओं को खूब रास आ रही है। 200 से ज्यादा इंक्वायरी और 50 बुकिंग इसका प्रमाण है। 1.65 लाख तक की छूट का लाभ उपभोक्ता उठा सकते हैं। ’विनम्र अग्रवाल, निदेशक ब्रिजलेक्स मोटर्स

‘किया मोटर्स के नए मॉडल सेलटोस को खासा पसंद किया जा रहा है। 800 इंक्वायरी और 213 बुकिंग हो चुकी है। एसेसरीज पर भारी छूट के साथ कई ऑफर दिए जा रहे हैं।’सचिन तलवार, प्रबंध निदेशक कबीर किया मोटर्स, लहरतारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed