{"_id":"6173d0855c45ee56f17c4786","slug":"karwa-chauth-2021-chances-to-become-karva-chauth-queen-by-participating-in-amar-ujala-selfie-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी कांटेस्ट: अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बनें करवाचौथ क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी कांटेस्ट: अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बनें करवाचौथ क्वीन
Sat, 23 Oct 2021 02:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:39 PM IST
सार
अगर आपको लगता है कि आपकी जोड़ी में कुछ खास है तो अपने पति के साथ करवाचौथ की फोटो भेजकर बेस्ट कपल प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला सेल्फी कांटेस्ट
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्यार और पूजा के ऊंचे मानकों पर स्थापित करवाचौथ व्रत पर अमर उजाला की ओर से करवाचौथ सेल्फी कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में करवाचौथ क्वीन और करवाचौथ कपल का पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। आप अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए पूजन करें और अपनी सुंदर तस्वीर भेजें।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अपनी फोटो पूजा की थाली व कलश के साथ भेजें और करवाचौथ क्वीन की प्रतियोगिता में हिस्सा लें। अगर आपको लगता है कि आपकी जोड़ी में कुछ खास है तो अपने पति के साथ करवाचौथ की फोटो भेजकर बेस्ट कपल प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। फोटो के साथ अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर और पता व्हाट्सएप नंबर 7617566161 पर भेज सकती हैं।
विज्ञापन
दुकानें ग्राहकों से गुलजार
करवाचौथ पर सुहागिनें सोलह शृंगार करती हैं। ऐसे में बाजारों में आजकल कॉस्मेटिक्स की दुकानें ग्राहकों से गुलजार हो गई हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गोदौलिया, लक्सा, लंका, अर्दलीबाजार, गुरुबाग आदि प्रमुख बाजारों में दिख रहा है। छोटी-बड़ी दुकानों से लेकर शोरूम तक खचाखच भरे हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा करवाचौथ का चांद, जानें चंद्रमा को अर्घ्य का शुभ मुहूर्त