फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   karvachauth in varanasi

करवा चौथ पर महिलाओं को भा रहे नए डिजाइन के जेवर

Thu, 29 Oct 2020 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
karvachauth in varanasi
दीपावली, धनतेरस से पूर्व करवा चौथ पर्व को लेकर सराफा बाजार में रौनक छा गई है। ज्वेलरी शोरूम पर चांदी के नई व फैंसी डिजाइन के करवा ऑर्डर पर तैयार हो रहे है। लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं। एक से बढ़कर एक ज्वेलरी सेट और डिजाइनर करवा की बुकिंग और पूछताछ बढ़ गई है। शहर के सराफा शोरूम पर सुबह से शाम तक महिलाओं की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

4 नवंबर को पड़ रहे करवा चौथ पर्व को लेकर सराफा कारोबारियों ने आकर्षक छूट के साथ डिजाइनर ज्वेलरी बाजार में उतारी है। कारोबारियों के अनुसार चांदी का करवा 5 से 10 हजार और 1500 में चांदी के पायल, सोने के मंगलसूत्र, नोज रिंग, डायमंड रिंग, टप्स की खरीदारी अधिक हो रही है। शहर के सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर, गोदौलिया सहित वरुणा पार इलाकों के ज्वेलरी शोरूम पर हर दिन बुकिंग और डिलिवरी हो रही है।
विज्ञापन

परंपरागत गहने पसंद कर रही महिलाएं
कन्हैया लाल सर्राफ ज्वेलर्स ट्रूसो के अधिष्ठाता अभय अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ पर आकर्षक डिजाइन की करवा और अन्य परपंरागत गहनों की मांग अधिक है। 5 से 10 हजार में चांदी का करवा और सोने सहित डायमंड की रिंग की खरीदारी महिलाएं अधिक कर रही है। विशेष आफर में सोने की बनवाई पर 20 प्रतिशत और हीरा ज्वेलरी की बनवाई पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। करवा चौथ को देखते हुए रविवार को भी शोरूम खुल रहे हैं। वैवाहिक सीजन से जुड़े हुए लोगों की खरीदारी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियों को पसंद आ रहे फैंसी डिजाइन के गहने
हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता चेतन अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ को देखते हुए सोने की ज्वेलरी बनवाई पर 25 प्रतिशत और डायमंड ज्वेलरी मेकिंग चार्ज में अप टू 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस समय अधिकतर महिलाएं मंगलसूत्र की खरीदारी कर रही है। खास कर युवतियों के आर्डर पर फैंसी व लेटेस्ट डिजाइन के लाइटवेट ज्वेलरी तैयार कराए जा रहे हैं। जिसमें मंगलसूत्र, रिंग, नोज रिंग आदि ज्वेलरी शामिल है। इस बार भी करवा चौथ का बाजार अच्छा जाएगा।
लाइटवेट जेवर का अधिक है क्रेज
नरायनदास सरार्फ ज्वेलर्स के अधिष्ठाता राजू अग्रवाल ने बताया कि गोल्ड व डायमंड ज्वेलरी की बनवाई पर चार्ज कम है। नए डिजाइन के गहने महिलाओं को अधिक पसंद आ रहे हैं। इस बार महिलाओं में लाइटवेट गहने का अधिक क्रेज है। चांदी की पायल, हथफूल, बिछिया में कई डिजाइन तैयार कराए गए है, जो महिलाओं को भा रही है। वैवाहिक सीजन से जुड़े लोग खरीदारी कर रहे हैं तो पूरा कलेक्शन उन्हें पसंद आ रहा है।

मिल रहा कैशबैक आफर
अधिकतर शोरूमों पर डिजिटल लेन-देन पर अधिक जोर है। जिसमें कैशबैक आफर भी मिल रहा है। आसानी से कागजी कार्रवाई के बाद ईएमआई पर गहने घर ले जा सकते हैं। कारोबारियों के अनुसार डिजिटल लेने देन से बड़ी आसानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed