फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kanwar Yatra 2025 of Sawan 2025 DM inspected Kanwar Yatra route in Varanasi

Kanwar Yatra 2025: काशी में भक्तों के लिए आरक्षित होगी ये लेन, कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर

Fri, 04 Jul 2025 02:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Jul 2025 02:24 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2025 : जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस आयुक्त ने मोडेला तिराहा और मोहनसराय तक कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके का जायजा लेने के बाद संबंधित को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 of Sawan 2025 DM inspected Kanwar Yatra route in Varanasi
अधिकारियों ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास में काशी आने वाले श्रद्धालुओं और कावड़ियों को काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन, जलाभिषेक और सुचारू आवागमन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने कमर कस लिया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने शुक्रवार को मोडेला तिराहा व मोहनसराय तक कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से कावड़ यात्रा मार्ग के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं उसे समय पर पूरा करें। भास्कर पोखरे के निरीक्षण के दौरान मंदिर के महंत ने बताया कि 80 प्रतिशत से ज्यादा कांवड़िये यहीं रुककर पोखरे में स्नान करते हैं और खाना खाते हैं।
विज्ञापन




ज्यादा भीड़ श्रावण मास के पहले सोमवार और नागपंचमी के एक दिन पहले होता है। इस पर जिलाधिकारी ने वहां की व्यवस्थाओं को परखा और पोखरे की खराब लाईटों को दुरुस्त कराने, परिसर की साफ- सफाई और पोखरे की बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगी गाड़ियों की पार्किंग

जिलाधिकारी ने पार्किंग-व्यवस्था के लिए भास्कर पोखरे से सटे मातादीन सुकुल इंटर कॉलेज परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था के लिए जगतपुर इंटर कॉलेज पर सहमति बनी। उन्होंने मोडेला तिराहा से मोहनसराय तक के रोड का निरीक्षण किया। 



कांवड़ियों के लिए आरक्षित होगी ये लेन
इस दौरान डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए मोहनसराय से मोडेला तिराहा तक की बायीं लेन और सर्विस लेन आरक्षित रहेगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को मोडेला तिराहा और मोहनसराय सहित अन्य जरूरी स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। 

इस दौरान एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, डीसीपी काशी प्रमोद कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के के सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed