फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kansi Ram raids on housing

कांशीराम आवास पर छापा

Mon, 18 Jan 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Mon, 18 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
kansi Ram raids on housing

कोइलहवा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाली इंद्रपुर स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रविवार को बिजली विभाग ने छापा मारा। यहां सौ आवासों के बिजली कनेक्शन अवैध पाए गए।

विज्ञापन

छानबीन के बाद मौके पर ही विभागीय टीम ने इन सभी आवासों के कनेक्शन काट दिए। वहीं, बिजली बिल के बकाएदारों से 3.75 लाख रुपये वसूले गए। 153 उपभोक्ताओं के यहां नए मीटर लगाए गए। विभाग की इस कार्रवाई से कॉलोनी में हड़कंप की स्थिति नजर आई।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा और अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम दोपहर में कांशीराम आवास पहुंची।
 विभाग के पास शिकायतें आई थीं कि कॉलोनी के कई आवासों में कटियामारी कर बिजली जलाई जा रही है। छापेमारी में ऐसे आवास पाए गए हैं, जहां वैध कनेक्शन नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 तार जोड़कर बिजली की खपत की जा रही थी। विद्युत विभाग के पंचम खंड के अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी ने बताया कि जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं, वे कनेक्शन आवंटन का कोई पेपर नहीं दिखा पाए।
 अवैध बिजली चोरी रोकने और लाइन लास कम करने करने के लिए विभाग की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है।
कांशीराम आवास में छानबीन के दौरान यह भी पाया गया कि कई परिवारों को जो गरीबी रेखा से नीचे हैं उन्हें एक किलोवाट की जगह दो किलोवाट का कनेक्शन आवंटित कर दिया गया था।

उन्हें कम कर एक किलोवाट करने का निर्देश दिया गया। सोमवार को कोइलहवा में कैंप लगाया जाएगा।
 जिन लोगाें के कनेक्शन काटे गए हैं वे लोग आवंटन के कागज और पेपर उपलब्ध कराकर अपने कनेक्शन बहाल करा सकते हैं या फिर नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
टीम में एक्सईएन मुकेश कुमार, राजेश कुमार, एसडीओ सुनील यादव, सुनील कुमार, अवनीश आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed