फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   negligence Passengers not information cancellation of Kamayani express current booking in Ghazipur

लापरवाही की हद : यात्रियों को नहीं मिली कामायनी रद्द होने की सूचना..., गाजीपुर में हुई करंट बुकिंग; परेशानी

Sat, 28 Dec 2024 01:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Dec 2024 01:26 AM IST
सार

Varanasi News : कामायनी एक्सप्रेस फेफना-औड़िहार के बीच रद्द रही, इसकी सूचना यात्रियों को नहीं मिलने से उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। अंत समय में इसकी जानकारी मिलने पर वे हैरान हो गए। ऐसे में उन्होंने निजी साधन करके औड़िहार पहुंचे और किसी तरह ट्रेन पकड़ी।

विज्ञापन
negligence Passengers not information cancellation of Kamayani express current booking in Ghazipur
यात्रियों को हुई काफी दिक्कत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वाली 11072 कामायनी एक्सप्रेस शुक्रवार को फेफना-औड़िहार के बीच रद्द रही। गाजीपुर में इस ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ और यात्रियों को अंतिम समय में जानकारी मिली। वहीं, आईआरसीटीसी एप के जरिये एक यात्री की गाजीपुर से करंट बुकिंग भी हो गई। बाद में उसे मालूम चला कि यह ट्रेन गाजीपुर में नहीं रूकेगी। ऐसे में वह निजी साधन करके औड़िहार पहुंचा और किसी तरह ट्रेन पकड़ी।

विज्ञापन

 
यात्री शरद पांडेय ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि फेफना-औड़िहार के बीच गाजीपुर स्टेशन पर कामायनी को रद्द कर दिया गया। जबकि गाजीपुर से इस ट्रेन में करंट बुकिंग भी हो गई। ट्रेन रद्द होने की सूचना एसएमएस के जरिये नहीं दी गई। बहुत से यात्री गाजीपुर स्टेशन पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अंत में उन्हें मालूम चला कि यह ट्रेन गाजीपुर नहीं रुकेगी तो वह किसी तरह भागते दौड़ते औड़िहार स्टेशन पहुंचे। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-औड़िहार खंड के तरांव-नंदगंज के बीच कार्य के चलते पावर ब्लाॅक है। ऐसे में ट्रेनें रद्द और कुछ के मार्ग भी बदले गए हैं। गाजीपुर सिटी व दिलदार नगर से शुक्रवार को चलने वाली 5479/05480 गाजीपुर सिटी-दिलदार नगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन निरस्त रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जनवरी तक बदले मार्ग से चलेंगी मुंबई रूट की ट्रेनें
लखनऊ मंडल के जंघई-फाफामऊ खंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के प्री-नाॅन इंटरलॉक और नाॅन इंटरलॉक कार्य के कारण मुंबई की तरफ जाने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन होगा। 

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29, 30 दिसंबर, 1, 3 जनवरी को चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वाराणसी-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed