फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kalash Yatra started on the first day of the five-day Shringar Mahotsav

Varanasi News: पांच दिवसीय शृंगार महोत्सव के पहले दिन निकली कलश यात्रा

Mon, 27 Apr 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra started on the first day of the five-day Shringar Mahotsav
हथियान वीर बाबा मंदिर सेवा समिति की ओर से बाबा का शृंगार महोत्सव इस बार पांच दिन तक मनाया जाएगा। 26 से 30 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन भिटारी स्थित हथियान वीर बाबा मंदिर पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार और भजनों के बीच 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं। काॅलोनी से निकलकर प्राथमिक विद्यालय भिटारी, सर्विस रोड होते हुए यात्रा बौलिया स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। गोविंद पांडेय ने विधिवत पूजन कराया। समिति के पदाधिकारियों में मुकेश सिंह बारी, अमरनाथ प्रसाद, मुकेश चौरसिया, उमाशंकर, हरेंद्र प्रसाद, कन्हैया सिंह आदि के निर्देशन में कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। मुकेश चौरसिया ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग की स्थापना भी कराई जाएगी। 26 अप्रैल को कलश यात्रा के बाद 27-28 को मंदिर पर अनुष्ठान, 29 को शिवलिंग की स्थापना और अंतिम दिन 30 अप्रैल को वार्षिक शृंगार और जागरण होगा। इस दौरान संतोष कुमार, सोनू सिंह, आकाश कुमार, लालू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed