फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kajjakpura ROB in varanasi Divisional Commissioner said get work completed in one week

कज्जाकपुरा आरओबी: मंडलायुक्त बोले- एक सप्ताह में पूरा कराएं काम, मंडलीय समीक्षा में दिए निर्देश

Sat, 15 Nov 2025 06:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 06:04 AM IST
सार

Varanasi News: मंडलायुक्त ने मंडल के सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी मुद्दे हों उनके जवाब के साथ उपस्थित होंगे। संभावना पर कोई बात नहीं होगी। 

विज्ञापन
Kajjakpura ROB in varanasi Divisional Commissioner said get work completed in one week
मंडलायुक्त एस राजलिंगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kajjakpura Over Bridge: मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने मंडल के चारों जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कज्जाकपुरा आरओबी के निर्माण की प्रगति के बारे में सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर से पूछा। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि अगले एक सप्ताह में कज्जाकपुरा आरओबी का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस पर मंडलायुक्त ने पुल के नीचे लगे पानी पानी का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कर लिया जाए। आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। विभिन्न योजनाओं में टोल फ्री नंबरों पर आने वाली शिकायतों की उचित समीक्षा करने, उसके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने जिला सुरक्षा समिति की बैठक में एंटी-भू-माफिया टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। जिसमें उन्होंने सभी को एक टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करने को कहा। उन्होंने महिला उत्पीड़न, पॉस्को एक्ट, गिरोहबंद अपराध, गैंगस्टर करवाई, गो-तस्करी पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन संरक्षक वाराणसी डॉ. रवि कुमार सिंह ने बैठक में पौधरोपण अभियान में जिलों की स्थिति को बताते हुए जियो टैगिंग के कार्यों में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने बताया कि वाराणसी स्थित ढकवां को डाल्फिन मॉडल विलेज के रूप में चयनित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार, जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, चंदौली के जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम सूर्यघर योजना में गाजीपुर, जौनपुर में प्रगति न होने पर जताई नाराजगी
पीएम सूर्यघर योजना में गाजीपुर और जौनपुर में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर इंस्टालेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को भी अपने स्तर से भी समीक्षा कर तेजी लाने को कहा। वहीं, मुख्यमंत्री आवास योजना में चंदौली और गाजीपुर में जियो टैगिंग में गड़बड़ी मिली। सीडीओ के उचित कारण नहीं बताने पर कड़ी नाराजगी जताई। डे-एनआरएलएम योजना में चंदौली को सी-ग्रेड मिलने पर जिलाधिकारी चंदौली ने बताया कि शासन से पैसा स्वीकृत होते ही योजना में तेजी लाई जाएगी।

गाजीपुर और जौनपुर में सेतुओं के निर्माण में देरी पर मांगी रिपोर्ट
गाजीपुर और जौनपुर में सेतुओं के निर्माण में देरी पर अधीक्षण अभियंता लोकनिर्माण से रिपोर्ट मांगी। मंडलायुक्त ने तेजी से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी जौनपुर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता, रोड कटिंग, ओवरहेड टैंक इंस्टाल न होने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्यालय पर रोककर न रखें उर्वरक
मंडलायुक्त ने गाजीपुर और चंदौली में उर्वरकों का वितरण में तेजी लाने को कहा। कहा कि अनावश्यक रूप से उर्वरकों को मुख्यालय पर रोककर न रखें। समितियों को आवंटित करते रहें। धान खरीद के लिए किसानों के तहसील स्तर पर सत्यापन में भी तेजी लाएं। क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर खरीद में तेजी लाएं। मक्का, दलहन, तिलहन इत्यादि की खरीद तथा भंडारण सरकारी रेट पर करने के लिए क्रय केंद्र खोलें। पूर्वांचल विकास निधि के लंबित कार्यों में तेजी लाने के साथ ही प्रोजेक्ट्स के वर्तमान स्टेटस से अवगत कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed