फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kabirpanthis from across the country gathered at Kabirdham, rituals began at their workplace

Varanasi News: कबीरधाम में जुटे देशभर से कबीरपंथी, कर्मस्थली पर शुरू हुआ अनुष्ठान

Thu, 29 Jan 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kabirpanthis from across the country gathered at Kabirdham, rituals began at their workplace
संत कबीर के निर्वाण दिवस पर दो दिवसीय विविध अनुष्ठान बुधवार को उनकी जन्मस्थली से लेकर कर्मस्थली पर शुरू हुआ। देशभर से आए अनुयायियों ने उनके अमृत वचनों को सुना और गुरु बंदगी की। भजन-कीर्तन और सत्संग से कबीर धुन रमाए रहे।
विज्ञापन

कबीर प्राकट्य स्थली लहरतारा में संत कबीर के 508वें निर्वाण दिवस पर उनके मूल ग्रंथ बीजक का अखंड पाठ शुरू हुआ। मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ उनकी छह फीट की प्रतिमा पर अनुयायियों ने पुष्प अर्पित कर अरदास किया। रामनाम, सद्गुरु कबीर के नाम से लोगों का दुख दर्द खत्म हो, इस भावना से हवन और पाठ किया। महंत गोविंद दास शास्त्री कहा कि कबीरवाणी से ही समाज में भेदभाव मिटेगा और मानव में सद्भाव की भावना जागृत होगी। सर्वेभवंति सुखिना की भावना समाज में कायम होगा। परमात्मा हम सभी के अंदर तभी विराजमान होंगे, जब हम सत्य के मार्ग में चलेंगे।
विज्ञापन

कबीरवाणी में सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया है क्योंकि परमात्मा हमारे हृदय में विराजमान हैं। निर्वाण दिवस पर बृहस्पतिवार को भजन कीर्तन, सत्संग व संगोष्ठी आदि आयोजन होंगे। पूजन में दिनेश दास, दयाल दास, त्रिलोकी दास, नीलेश दास, धरम दास आदि रहे। उधर, कबीरचौरा मूलगादी में बाहर से आए अनुयायियों ने भजन कीर्तन और सत्संग किया। बृहस्पतिवार को सत्संग और गोष्ठी का आयोजन होगा। मठ के आचार्य संत विवेकदास का अभिनंदन होगा। आचार्य विवेकदास की पांच पुस्तकों का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed