फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kabirdas Jayanti 2022 Kabirpanthis camp in varanasi On 624th Praktyotsav of Saint Kabir shobha yatra tomorrow

Kabirdas Jayanti 2022: संत कबीर के 624वें प्राकट्योत्सव पर काशी में कबीरपंथियों का डेरा, कल शोभायात्रा निकाली जाएगी

Mon, 13 Jun 2022 03:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 03:18 PM IST
सार

संत कबीर के 624वें प्राकट्योत्सव पर वाराणसी में  कबीरपंथियों का जमावड़ा लगा है। 14 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Kabirdas Jayanti 2022 Kabirpanthis camp in varanasi On 624th Praktyotsav of Saint Kabir shobha yatra  tomorrow
कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा स्थित स्मारक विकास समिति के प्रांगण में कबीरपंथियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। संत कबीर के 624वें त्रिदिवसीय प्राकट्योत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। महोत्सव का आरंभ कबीरपंथाचार्य अर्द्धनामसाहेब ने संत कबीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। 

विज्ञापन


रविवार को राजस्थान गुजरात हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार से आए श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इस मौके पर कबीर वाणी और साखी के पदों का गायन किया गया। महोत्सव में आए श्रद्धालुओं ने भजन, सत्संग सुना और कबीर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रबंधक संतोष दास ने बताया कि कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


पहला सत्र 9 से 12 और दूसरा शाम 7 से 10 बजे तक आयोजित है। इसमें कबीर वाणी पर चर्चा और प्रवचन शामिल है। 14 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात आठ बजे से आनंद चौका आरती अर्धनाम करेंगे। संत कबीर प्राकट्य स्थली के मुख्य द्वारा के दोनों ओर सजावटी सामान से लेकर खिलौने और महिलाओं के शृंगार के सामान की दुकानें सज गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्वेद महामंदिर धाम: कबीर प्राकट्योत्सव में उमड़े अनुयायी

वाराणसी के उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम में आयोजित होने वाले 13 एवं 14 जून को सद्गुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव में शामिल होने के लिए कई प्रदेशों से अनुयायियों का हुजूम पहुंचा है। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर कबीर साहब की अन्यतम कृति बीजक तथा स्वर्वेद महाग्रंथ का संगीतमय पाठ किया गया। फिर विहंगम योग साधना का अभ्यास कराया गया।

सोमवार सुबह 5:30 बजे से शारीरिक आरोग्यता के निमित्त आसन प्राणायाम एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि भंडारे के लिए भोजनालय और कैंटीन की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed