फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kabir Mahotsav in varanasi Rudraksh convention centre cultural journey from Kashi to Maghar

Kabir Mahotsav: 'रुद्राक्ष' में जीवंत हुए कबीर, आरंभ हुई काशी से मगहर की सांस्कृतिक यात्रा

Mon, 17 Oct 2022 12:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

 आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में रविवार की शाम को संस्कृति मंत्रालय की ओर से कबीर महोत्सव की काशी से मगहर की सांस्कृतिक यात्रा आरंभ हुई।

विज्ञापन
Kabir Mahotsav in varanasi Rudraksh convention centre cultural journey from Kashi to Maghar
रुद्राक्ष सभागार में कबीर पर नाटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रमसाधक कबीर की नगरी काशी में कबीर फिर से जीवंत हो उठे। रुद्राक्ष सभागार में कबीर संगीत, दोह, पद, साखी और सबद के जरिए कलाकारों ने दर्शकों को कबीर से रूबरू कराया। संत कबीर पर आधारित नृत्य नाटिका ने हर किसी का मन मोह लिया। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में रविवार की शाम को संस्कृति मंत्रालय की ओर से कबीर महोत्सव की काशी से मगहर की सांस्कृतिक यात्रा आरंभ हुई।

विज्ञापन


रविवार को नवीनतम भारत वंदना वंदे भूभातरम के समूह गायन रामकृष्ण महावीर की कर्मभूमि, मर्यादा का श्रेष्ठ गौरव... के साथ कबीर महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कबीर विद्रोही नहीं सनातन संस्कृति के अद्भुत ध्वजवाहक रहे हैं।
विज्ञापन



गायक व संगीतकार रामायण फेम सतीश देहरा व शंभू लहरी के गायन ने श्रोताओं को कबीर के भावों का हर स्पंदन दिल से महसूस कराया। रीवा की मुकुल सोनी, वाराणसी की डॉ. श्वेता जायसवाल, प्रियांशु घोष व पूजा राय ने भी कबीर के दोहों, पद और भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kabir Mahotsav in varanasi Rudraksh convention centre cultural journey from Kashi to Maghar
कबीर पर नृत्य नाटिका ने मोहा सबका मन - फोटो : अमर उजाला

डॉ. विधि नागर एवं उनकी टीम ने कबीर पर आधारित नृत्य नाटिका के जरिए कबीर की फक्कड़ जीवन शैली और प्रसंगों को पेश किया। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्रत प्रभार रवींद्र जायसवाल, केसी मालू, अनिल के जाजोदिया, रीता चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल, दीपक बजाज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed