फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kabaddi

एमडी विवि और शिमला की एचपी विवि टीम के बीच होगा विजेता के लिए मुकाबला

Mon, 20 Jan 2020 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
kabaddi
वाराणसी। काशी विद्यापीठ की महिला कबड्डी टीम रविवार को एक मैच जीतकर और एक हारकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी। सोमवार को तीसरे स्थान के खिताब के लिए कुरुक्षेत्र विवि से संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के जवाहरलाल नेहरू खेल मैदान में रविवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के छह मुकाबले हुए। दो सेमीफाइनल मुकाबलों में रोहतक की एमडी विवि ने कुरुक्षेत्र विवि को 28-27 से और शिमला की एचपी विवि ने विद्यापीठ को 24-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमडी विवि और शिमला की एचपी विवि टीम विजेता और उपविजेता के लिए आमने-सामने होंगी। वहीं तीसरे स्थान के लिए काशी विद्यापीठ टीम का मुकाबला कुरुक्षेत्र विवि से होगा। अन्य मैचों में शिमला की एचपी विवि ने मुंबई विवि को 33-16 से, कुरुक्षेत्र विवि ने मंगलोर विवि को 33-23 से, रोहतक की एमडी विवि ने कोलकाता विवि को 49-13 से और काशी विद्यापीठ ने दुर्ग की हेमचंद विवि को 27-20 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed