फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Justice was not found in the postal court

डाक अदालत में न्याय मिला न अधिकारी

Sat, 25 Sep 2021 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Justice was not found in the postal court
डाक विभाग की ओर से शुक्रवार को पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में डाक अदालत लगाई गई। यहां कई फरियादी न्याय के लिए पहुंचे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। फरियादी समस्या के समाधान के लिए बाबुओं की टेबल के आसपास चक्कर लगाते रहे, लेकिन अधिकारी अपने चेंबर में बैठे रहे और फरियादियों से नहीं मिले। अंतत: फरियादी समस्या के निस्तारण के बिना ही घर लौट गए।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय की ओर से पोस्टमास्टर जनरल की अध्यक्षता में डाक विभाग की सेवाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए डाक अदालत लगाई थी। इसमें नई शिकायतें तो नर्हीं आइं, लेकिन कुछ लोग अपनी पुरानी समस्या लेकर डाक अदालत में पहुंचे। इनमें दो महिला ऐसी थीं जिनका दो साल पहले गबन के मामले में हजारों रुपये फं स गए, इसे पाने के लिए आज भी कार्यालय के चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन

आवेदन देने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
पहड़िया के संजय नगर कॉलोनी निवासी लता श्रीवास्तव ने बताया कि दो साल पहले गबन का मामला सामने आने के बाद से 75 हजार रुपये फंसे हैं। पति कैलाश श्रीवास्तव के रोडवेज से सेवानिवृत्त होने के बाद खाते में कुछ रकम को रखा था। इसे पाने के लिए आवेदन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। सोचा डाक अदालत में निस्तारण होगा, लेकिन यहां तो अधिकारी फरियादियों से मिलने ही नहीं आए। इसी तरह डाक अदालत में महेंद्र पाल 13 लाख और सत्यनारायण 18 लाख की रकम की समस्या लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजी बोले, चार मामले आए
पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी)कृष्ण कुमार यादव के मुताबिक, डाक अदालत में पहला मामला पुरुषोत्तम कुमार का टीडीएस भुगतान से संबंधित था, जो कि एक सितंबर को फाइल कर दिया गया है। अन्य तीन मामले वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर में गबन से संबंधित थे, इसमें सिद्धार्थ पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय और पुष्पा पांडेय सहित 13 खाते शामिल हैं। इनमें एक खाते का भुगतान हेतु ज्ञापन जारी किया जा चुका है, वहीं चार खाते रिस्टोरेशन के लिए सेंटर फॉर एक्सेलेंस इन पोस्टल टेक्नोलॉजी, चेन्नई को भेजे जा चुके हैं। दो खातों में हस्ताक्षर में भिन्नता होने के कारण फोरेंसिक लैब में भेजने के निर्देश दिए गए हैं तथा छह खातों में भुगतान की स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed