फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jumman Mian told about curfew situation in Madanpura

वाराणसी : अपने जीवन काल में अइसा मरघट सन्नाटा नहीं देखिस, जुम्मन मियां ने बताया मदनपुरा में कर्फ्यू का हाल 

Mon, 06 Apr 2020 08:39 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 06 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Jumman Mian told about curfew situation in Madanpura
वाराणसी के मदनपुरा इलाके में लगा कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद वाराणसी के मदनपुरा इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इतनी सख्ती से लोगों के मन में खौफ है कि सड़क किनारे दोनों तरफ के मकानों की खिड़कियां बंद किए हुए हैं। हमेशा चहल-पहल वाले मदनपुरा इलाके में सिर्फ सन्नाटा है।

विज्ञापन


70 वर्षीय जुम्मन मियां बताते हैं कि अमां यार अपने जीवन काल में अइसा मरघट सन्नाटा कभियो ना देखिस रही... सबेरे मोहल्ले क लड़कन चहकत दूध-पाव की दुकानों पर पहुंचत रहलन लेकिन अइसन कोरोना का खौफ भईल की अब खाली पुलिस वालन अउर डॉक्टर लोगन दिखालन... बुनाकरों और गद्दीदारों का इलाका मदनपुरा चित शांत है, हथकरघा बंद है ही, साथ में घरों से लोग अब बाहर निकलने में खौफ खा रहे हैं।
विज्ञापन


जिस मुहल्ले से कोरोना पॉजिटिव मिला है उधर तो जाने में लोगों की रूह कांप रही है। पहले की भांति दुकानें भी अब नहीं खुल रही हैं, कुछ चुनिंदा लोग हैं कि एक दूसरे की मदद को तैयार हैं। पुलिस का पहरा और सफाई कर्मियों की आवाजाही ही मात्र भर रह गई है। दोनों वक्त मदनपुरा इलाके में सैनिटाइजर से साफ़-सफाई हो रही, दवा का छिड़काव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed