फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jume-danced together with the captain to soldier

सिपाही से कप्तान तक सब मिलकर झूमे-नाचे

Sun, 27 Mar 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 27 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Jume-danced together with the captain to soldier
होली मिलन सामारोह में अबीर-गुलाल लगाकर मस्ती करते पुलिस कप्तान आकाश कुलहरि व अन्य।
 कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहने वाले पुलिस के जवान और अधिकारी शनिवार को होली की मस्ती में झूमते नजर आए। क्या कांस्टेबल और क्या कप्तान, सभी ने एक साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए गीत-संगीत की धुनों पर ठुमके लगाए। मौका था पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह के आयोजन का।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में शाम चार बजे आईजी जोन एसके भगत, डीआईजी डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, एसएसपी आकाश कुलहरि, डीएम राजमणि यादव की मौजूदगी में होली मिलन समारोह का आगाज हुआ। इसमें प्रमुख कारोबारी, प्रमुख मंदिरों के महंत समेत शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। सबसे पहले इंस्पेक्टर कैंट एके ओझा ने स्वरचित गीतों से समां बांधा। इसके बाद यातायात पुलिस के कांस्टेबल संतराज ने माइक संभाला। एसएसपी आकाश कुलहरि और डीएम राजमणि यादव पर चुटकी लेते हुए बलम लरकइयां में प्यार तोसे हमार... पेश किया तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। संतराज ने गीत की व्याख्या करते हुए कहा कि एसएसपी के साथ पढ़ने वाली एक महिला        मित्र उनसे होली पर मिली तो  उसने इसी गीत से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
विज्ञापन



इसी तरह डीएम पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी पत्नी फगुआ में उनसे मिलने के लिए बेचैन रहती हैं लेकिन साहब काम में इतने व्यस्त हैं कि पत्नी से मिल नहीं पा रहे। उन्होंने इसे गीत में पिरो कर सुनाया। रंगारंग प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं। इस मौके पर जिले के सभी सीओ, थानाध्यक्ष और कांस्टेबल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed