फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Judo Trening Center Will Open In Bhatthi Village

भट्ठी गांव में खुलेगा जूडो ट्रेनिंग सेंटर

Mon, 01 Jun 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 01 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Judo Trening Center Will Open In Bhatthi Village
लोहता। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री कैलाश नाथ यादव ने कहा कि काशी विद्यापीठ ब्लाक के भट्ठी गांव में जूडो का आधुनिक सेंटर खोलने का ऐलान किया है। गांव के लोगों की मांग पर मंत्री ने मंच से कहा कि आप प्रस्ताव तैयार कर भेजें, पैसा सूबे की सरकार देगी। पंचायती राज मंत्री रविवार को गांव के मॉडल तालाब और वाई-फाई सेवा का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गांव के एक आदर्श गांव की सुविधाएं दिलाने में  कोई कसर बाकी नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन


पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपना है कि प्रदेश का हर युवा आधुनिक संचार व्यवस्था से जुड़ जाए। इस सपने को साकार करने में ग्रामसभा भट्ठी का बहुत बड़ा योगदान है। इसी उद्देश्य से सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप बांटा है। लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि आधुनिक संचार व्यवस्था से जुड़ा भट्ठी गांव पूरे देश को यह संदेश दे रहा है कि ऐसे उपायों से गांवों के युवा बेरोजगार नहीं रह जाएंगे। सभी ग्राम पंचायतों को इस तरह की पहल कर अपने युवाओं को आत्मनिर्भर
विज्ञापन


बनाने के सकारात्मक प्रयास करने चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह, विधायक महेंद्र सिंह पटेल, कन्हैयालाल गुप्ता, आत्माराम यादव, संजय यादव, जिला पंचायत सदस्य योगेश सिंह, ग्राम प्रधान प्रभावती यादव, सुजीत यादव ‘लक्कड़’, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मालूम हो कि लोहता से सटे भट्ठी गांव उस समय सुर्खियों में आया जब यहां के गरीब परिवार के एक जूडो खिलाड़ी रामआसरे यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी। रामआसरे के बाद इस गांव के दर्जन भर से अधिक जूडोका राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी चमक बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed