फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Job Fair Anupriya Patel Says Youth Must Play Major Role in Building Developed India

रोजगार मेला: अनुप्रिया पटेल बोलीं- विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएं बड़ी भूमिका, युवाओं से किया आह्वान

Sat, 23 May 2026 02:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 02:25 PM IST
सार

Varanasi News: अनुप्रिया पटेल ने वाराणसी के रोजगार मेले में कहा कि विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। नरेन्द्र मोदी सरकार ने 18 रोजगार मेलों के जरिए 12 लाख युवाओं को नौकरी दी है। कार्यक्रम में 224 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन
Job Fair Anupriya Patel Says Youth Must Play Major Role in Building Developed India
कार्यक्रम में माैजूद अतिथिगण। - फोटो : संवाद

विस्तार

Job Fair in Varanasi: वाराणसी में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने युवाओं से विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी ऊर्जा और प्रतिभा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मिशन मोड में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है और अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से 12 लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

विज्ञापन


शनिवार को बरेका सिनेमा हाल में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थी अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत के साथ परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने युवाओं से पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ देश सेवा करने की अपील की।

विज्ञापन

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से रोजगार मेले का शुभारंभ किया और देशभर के चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में कुल 224 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें रेलवे भर्ती बोर्ड से चयनित 25 अभ्यर्थी भी शामिल रहे। इसके अलावा डाक विभाग, एयरपोर्ट, अर्द्धसैनिक बल, दूरसंचार, बैंकिंग और केंद्र सरकार के अन्य विभागों में चयनित युवाओं को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, एडीआरएम अशोक कुमार वर्मा, सीनियर डीसीएम शेख रहमान, सीनियर डीएससी एस. राधाकृष्णन और एयरपोर्ट के सहायक प्रबंधक कुमार आनंद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। रोजगार मेला के दौरान चयनित युवाओं और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

अनुप्रिया पटेल ने वाराणसी के रोजगार मेले में कहा कि विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। नरेन्द्र मोदी सरकार ने 18 रोजगार मेलों के जरिए 12 लाख युवाओं को नौकरी दी है। कार्यक्रम में 224 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed