फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JNU augur lower application Aditya

जेएनयू में कम आवेदन शुभ संकेतःआदित्यनाथ

Fri, 01 Apr 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 01 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के फायर ब्रांड नेता महंत आदित्यनाथ ने जेएनयू में इस बार प्रवेश के लिए आवेदनों की घटी संख्या को शुभ संकेत बताया है। कहा कि इससे लगता है कि भारत का नौजवान राष्ट्रीयता के प्रति जागरूक है। भारत की मूल परंपरा को नकारने का प्रयास करने वालों की यही दुर्दशा होगी। बिहार के कैमूर में आयोजित एक ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रहे आदित्यनाथ ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।
विज्ञापन



जेएनयू प्रकरण पर बोलते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि लोग जेएनयू को एक प्रतिष्ठित प्रगतिशील शैक्षणिक संस्थान मानते थे, जो एक भ्रम था। प्रगतिशीलता अश्लीलता, नग्नता नहीं हो सकती है और देशद्रोह भी नहीं। प्रगतिशीलता का मतलब नई तकनीक से है, अथवा उन विचारों, मूल्यों, आदर्शों से जिससे समाज और लोक का कल्याण हो।
विज्ञापन



उत्तराखंड के राजनीतिक हालात पर बोलते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी सरकार अगर सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं कर पाती या विधेयक पास नहीं करा पाती तो उसे गिरा हुआ माना जाता है। सदन में स्पीकर द्वारा वहां पर जिस ध्वनि मत से विवरण पास किया गया, वह सीधे-सीधे संवैधानिक प्राविधानों का उल्लंघन और संसदीय मर्यादाओं का दुरुपयोग है। इसलिए वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया गया। जब सरकार संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाने लगे तो यही एक विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed