{"_id":"5ebbcc8c8ebc3e903854725f","slug":"jeweller-bullion-dealer-shot-himself-serious-condition-admitted-to-hospital-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पत्नी के साथ विवाद से परेशान सराफा कारोबारी ने अपनी कनपटी पर मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पत्नी के साथ विवाद से परेशान सराफा कारोबारी ने अपनी कनपटी पर मारी गोली, मौत
Wed, 13 May 2020 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 13 May 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
ज्वैलरी दुकान के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र निवासी सराफा कारोबारी कमलेश सेठ(50) ने बुधवार दोपहर लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। परिजन गोली चलने की आवाज सुनते ही आनन-फानन में उन्हें मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
कमलेश की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, वारदात की तफ्तीश कर रही चेतगंज थाने की पुलिस ने कमलेश के घर में मौजूद उनकी मां और दो नौकरों से पूछताछ की। पता चला कि कमलेश और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम पहुंची घटनास्थल पर।
- फोटो : अमर उजाला।
विवाद के कारण ही पत्नी दो दिन पहले बच्चों के साथ रामापुरा में रहने के लिए चली गई थीं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यही समझ में आया है कि पत्नी से विवाद की वजह से अवसादग्रस्त होकर सराफा कारोबारी ने आत्मघाती कदम उठाया है।