फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JEE Mains Result 2023: City students dominate JEE Mains, meritorious students tell 'tricks of success'

JEE Mains Result 2023: जेईई मेंस में शहर के विद्यार्थियों का दबदबा, मेधावियों ने बताए 'सफलता के गुर'

Wed, 08 Feb 2023 01:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Feb 2023 01:11 PM IST
सार

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेंस में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 24 जनवरी से एक फरवरी के बीच प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें जिले के नौ हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स का पेपर हल किया। अब नतीजे जारी किए गए हैं। शहर के मेधावियों का प्रदर्शन भी अच्छा है।  
 

विज्ञापन
JEE Mains Result 2023: City students dominate JEE Mains, meritorious students tell 'tricks of success'
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेंस में शहर के विद्यार्थियों का दबदबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेंस में शहर के विद्यार्थियों का दबदबा है। ज्यादातर ने बेहतरीन परसेंटाइल प्राप्त किया है। इसी परसेंटाइल के आधार पर ही विद्यार्थी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (एनआईटी) में दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए काउंसिलिंग कराई जाती है। सफल विद्यार्थी अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड का आवेदन फार्म भर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड में सफलता के बाद काउंसिलिंग के जरिये आईआईटी में दाखिला ले सकेंगे।  

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 24 जनवरी से एक फरवरी के बीच प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें जिले के नौ हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स का पेपर हल किया। अब नतीजे जारी किए गए हैं। शहर के मेधावियों का प्रदर्शन भी अच्छा है।  
विज्ञापन


जेआरएस टयूटोरियल्स :  शानदार रहा परिणाम, ईशान ने साबिक की श्रेष्ठता
जेआरएस टयूटोरियल्स के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। ईशान सिंह ने 99.9281 परसेंटाइल हासिल करके श्रेष्ठता साबित की है। इससे संस्थान के शिक्षक व प्रबंधन के लोग गदगद हैं। उनका कहना है कि इस बार का रिजल्ट उत्साहित करने वाला है। ज्यादातर विद्यार्थियों ने एनआईटी में दाखिले और जेईई एडवांस्ड का आवेदन फार्म भरने की योग्यता हासिल की है।  निदेशक एके झा के मुताबिक, सिद्धांत बरनवाल ने 99.91 परसेंटाइल, आयुष प्रियदर्शी ने 99.89, आदित्य कुशवाहा ने 99.75, अमन जायसवाल ने 99.63, दीपांक सिंह ने 99.59, अभिषेक वर्मा ने 99.59 परसेंटाइल हासिल किए हैं। प्रवेश तिवारी ने 99.57, प्रिंस कुमार ने 99.53, अभय कुमार ने 99.53, प्रितम कुमार 99.49, सिद्धार्थ सिंह ने 99.46 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। पिछले कई वर्षों से शानदार नतीजे आ रहे हैं। यह शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। जेईई मेंस की फेज टू और जेईई एडवांस्ड की विशेष तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू करा दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Mains Result 2023: City students dominate JEE Mains, meritorious students tell 'tricks of success'
विद्यार्थियों ने बताए सफलता के गुर - फोटो : अमर उजाला
ईशान ने पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता
शिवपुर में रहकर पढ़ाई करने वाले ईशान सिंह का इरादा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से बीटेक करना है। उन्होंने पहले ही प्रयास में जेईई मेंस को क्रैक करके श्रेष्ठता साबित की है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई वाराणसी से कर रहे ईशान मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं। वह अप्रैल में प्रस्ताव जेईई मेंस का पेपर भी देंगे। उनका कहना है कि अगली बार 100 परसेंटाइल प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।  
पर्सनल प्रोफाइल
नाम- ईशान सिंह
हाईस्कूल- 97.92 फीसदी
इंटरमीडिएट- परीक्षा देनी है
जेईई मेंस- 99.92 परसेंटाइल
पिता- विपिन कुमार सिंह, कामर्शियल टैक्स ऑफिसर
माता- स्मिता सिंह, गृहिणी
भाई- वायव्य सिंह
सपना- आरईआईटी मुंबई या फिर रुड़की से बीटेक करना 

सफलता का मंत्र
नियमित पढ़ाई जरूरी है। एक दिन पढ़कर बैठ जाना ठीक नहीं रहता है। यह प्रक्रिया सातों दिन चलनी चाहिए। क्लास रूम के अलावा छह से सात घंटे की पढ़ाई हो जाती है। 

सोशल मीडिया पर हैं, लेकिन सक्रियता न के बराबर है। स्टडी मैटेरियल के लिए कभी-कभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। संयमित रहकर कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। 

रैंकर्स:  विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान 
पांडेयपुर स्थित रैंकर्स कोचिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्था का मान बढ़ाया है। फाउंडर सौरभ मौर्या ने बताया कि 15 से अधिक छात्रों ने 95 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। प्रांजल भट्टाचार्य 99.43, आयुषी सिन्हा 99.35, शिवम नरेंद्र पटेल 98.9, अर्थव 98.89, सोहम नरेंद्र पटेल 98.56, आदित्य कुमार 98.21 परसेंटाइल मिले हैं। 

 

JEE Mains Result 2023: City students dominate JEE Mains, meritorious students tell 'tricks of success'
ओरिजेंस: आर्यन का शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एलवन: 62 विद्यार्थियों को 95 से अधिक परसेंटाइल
एलवन कोचिंग के 62 विद्यार्थियों को 95 से अधिक परसेंटाइल मिले हैं। 143 ने 90 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। निदेशक दीपक जाजू, बृजेश सिंह, नागेंद्र सिंह, अरुण तिवारी, सोनू सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि प्रभात को 99.8, अक्षत 99.5, ब्रजा 99.2, सहज 99.1, फैजल 99, शास्वति 98.9, मंगल सिंह 98.8, आलोक 98.5 परसेंटाइल हासिल किए हैं। अगले बैच की शुरूआत 20 मार्च से होगी। 
स्काई ट्यूटोरियल्स: 177 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
 दुर्गाकुंड स्थित स्काई टयूटोरियल्स से तैयारी करने वाले 265 में से 177 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। तन्मय आनंद को सर्वाधिक 99.51 परसेंटाइल मिले हैं। विपुल 99.31, आदित्य सिंह 98.87, विशेष सोनकर 98.35 परसेंटाइल के साथ सफल हुए हैं। निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। 

ओरिजेंस: आर्यन का शानदार प्रदर्शन
दुर्गाकुंड स्थित ओरिजेंस कोचिंग के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें आर्यन राय 99.94 परसेंटाइल लाकर श्रेष्ठता साबित की है।  आयुष ने 99.90, युविका ने 99.61, श्रेष्ठ ने 99.60, विशेष ने 99.55, आदित्य ने 99.48, अभिषेक ने 99.40, ईशान ने 99.22, ओमकार ने 99.17 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। निदेशकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

 

JEE Mains Result 2023: City students dominate JEE Mains, meritorious students tell 'tricks of success'
जेआरएस के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
कैटजी: वैभव प्रकाश ने हासिल किए 99.83 परसेंटाइल
कैटजी कोचिंग के वैभव प्रकाश ने 99.83 परसेंटाइल प्राप्त करके श्रेष्ठता साबित की है। निदेशक एसके अग्रवाल ने बताया कि 23 विद्यार्थियों ने 98 परसेंटाइल से अधिक अंक पाकर संस्था का मान बढ़ाया है। इसमें जयमंगल पांडेय ने 99.72, सनी कुमार ने 99.67, काजल ने 99.52, आरव कुमार यादव ने 99.48, अंशिका राज यादव ने 99.44 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। निदेशक ने बताया कि संस्थान में नए सत्र की प्रवेश की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होगी।

रेजोनेंस: विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
रेजोंनेंस स्टडी सेंटर के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शिवांशु कुमार यादव 99.99 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। निदेशक सौरभ पाठक ने बताया कि प्रतुल्य भारद्वाज ने 99.86, सिद्धी खंडेलवाल ने 99.51, मंतव्य मान ने 99.45, वंशदीप सिंहने  99.23, ईशान राय ने 98.57, वैभव शर्मा ने 98.40, देवाशीष त्रिपाठी ने 98.35 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। रेजोनेंस स्टडी सेंटर के विशेष बैच के छात्रों का औसतन परसेंटाइल 96.6 रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed