फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jee

फिजिक्स और गणित के सवालों ने छकाया

Sat, 05 Sep 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
jee
वाराणसी। इंजीनियरिंग में दाखिले को लेकर के चल रहे जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम(जेईई) के चौथे दिन वाराणसी और आसपास के जिलों से आए अभ्यर्थियों ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षा दी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर आसपास के जिलों से अभिभावकों के साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिक्स और मैथ के सवालों ने परेशान किया। एनटीए के देखरेख में 6 सितंबर तक चलने वाली इस बारे में 11 केंद्रों पर 7864 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में पंजीकृत 1520 अभ्यर्थियों में 85 से 90 प्रतिशत उपस्थिति रही। उधर कोरोना काल में होने वाली इस परीक्षा के लिए तैनात सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन सहित अन्य मानकों का जायजा लिया। वाराणसी के साथ ही चंदौली गाजीपुर जौनपुर सहित अन्य जगहों के अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों ने भी छात्रों के भविष्य को देखते हुए पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा के कराए जाने का फैसला का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार का यह फैसला छात्रों के हित में है।
विज्ञापन

पेपर की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। फिजिक्स के 3-4 प्रश्न न्यूमेरिकल वाले उलझाने वाले थे। इस बार गणित के सवाल भी अपेक्षाकृत कठिन आए हुए थे।-आशीष सिंह,शिवपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में गणित के कुछ प्रश्न काफी कठिन थे। जबकि वर्ष 2019 की परीक्षा में गणित के सरल प्रश्न थे, इस बार पांच प्रश्न उलझाने वाले थे, जिसमें समय अधिक लगा।-राहुल,चौबेपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed