फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JEE Advanced: 3,758 candidates will appear in 13 centers of the city

जेईई एडवांस्ड: शहर के 13 केंद्रों पर 3,758 अभ्यर्थी देंगे पेपर

Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
JEE Advanced: 3,758 candidates will appear in 13 centers of the city
आईआईटी में दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड रविवार को दो पालियों में कराई जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में तेरह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर आईआईटी कानपुर और बीएचयू के छह-छह पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। आईआईटी बीएचयू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर एपी हर्षा ने बताया कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में 3758 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। दोनों पालियों की परीक्षा से एक घंटे पहले ही अभ्यर्थियों को केंद्रों पर पहुंचना है। गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया जाना है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आना है।
विज्ञापन


मॉकडि्रल से परखी तैयारी प्रो.एपी हर्षा ने बताया कि शनिवार को मॉकडि्रल के जरिये परीक्षा की तैयारियां परखी गई हैं। अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने, प्रवेश पत्र की जांच, परीक्षा कक्ष में प्रवेश और परीक्षा देने आदि का पूर्वाभ्यास किया गया। सब कुछ ठीक रहा है। आईआईटी कानपुर के पर्यवेक्षक भी आ गए हैं।
विज्ञापन

0000
इन बातों का रखें ख्याल
-अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो लगा पहचान पत्र ( आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन, पासपोर्ट) लेकर आना होगा।
- प्रवेश पत्र पर दिए गए बारकोड को स्कैन किया जाएगा, फिर अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा।
- परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कराया जाएगा।इ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed